{"_id":"6b09ea2210a8476f9c089e87","slug":"arrested-for-seizing-land-using-a-forged-sale-deed-aligarh-news-c-301-1-sali1012-103944-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फर्जी बैनामा से जमीन कब्जा करने पर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फर्जी बैनामा से जमीन कब्जा करने पर गिरफ्तार
Sat, 28 Nov 2026 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
फर्जी बैनामा कर जमीन पर कब्जा करने के आरोपी विजेंद्र सिंह को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मांट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
मथुरा निवासी राजू सिंह ने गोंडा के गोरई मार्ग पर अपने प्लॉट का फर्जी बैनामा कर कब्जा करने का आरोप विजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी मीरा देवी पर लगाया था। न्यायालय के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2024 में विजेंद्र सिंह ने कूटरचित दस्तावेज से प्लॉट का बैनामा अपनी पत्नी मीरा देवी के नाम कर दिया। सितंबर माह में आरोपियों ने जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया जिसे पुलिस ने रुकवाया। पीड़ित राजू सिंह के अनुसान वह अपने भाई रवि के साथ प्लॉट पर गए तो आरोपियों ने उनके भाई को पीटकर घायल कर दिया।