{"_id":"5ecc189e8ebc3e9027451223","slug":"arogya-setu-app-city-office-news-ali23454065","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किए रेलवे जंक्शन पर नहीं होगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किए रेलवे जंक्शन पर नहीं होगी एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जून से संचालित होने वाली ट्रेनों को लेकर रेलवे ने कई नियमों को कड़ा कर दिया है। स्टेशन पर सिर्फ उन्हीं लोगों को एंट्री मिलेंगी, जिनके मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड होगा। साथ ही सफर भी सिर्फ उन्हीं लोगों को करने दिया जाएगा, जिनके मोबाइल में यह एप डाउनलोड होगा। रेलवे ने कोरोना मुक्त यात्रा कराने के लिए यह प्लान तैयार किया है।
अलीगढ़ जंक्शन के अधिकारियों ने एक जून से चालू होने जा रहीं ट्रेनों मे यात्रियों को कोरोना मुक्त सफर कराने के लिए कई नियमों को स्थानीय स्तर पर तय किया है, क्योंकि जनपद में कोरोना का शिकंजा हर दिन कसता जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक डीक गौतम के मुताबिक केंद्र सरकार हर एक व्यक्ति को अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील र रही है। बिना इस एप को डाउनलोड किए सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की एंट्री नहीं हो रही है। ऐसे में इस सुरक्षात्मक पहल को अलीगढ़ जंक्शन पर भी अपना जाएगा। एक जून से चलने वाली ट्रेनों में उन्हीं लोगों को चढ़ने दिया जाएगा, जिनके फोन में यह एप होगा। वरना प्लेटफार्म पर भी एंट्री नहीं होगी। सुरक्षाकर्मियों को इस व्यवस्था को सुचारू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।