{"_id":"60e89f0f8ebc3ebf587e7ff0","slug":"army-recruitment-city-office-news-ali267712449","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 25 जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 25 जुलाई को
विज्ञापन
सेना भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा की तिथि जारी हो गई है, जिन अभ्यर्थियों ने फिजिकल और मेडिकल परीक्षा पास कर ली है। उनकी लिखित परीक्षा 25 जुलाई को होगी। 10 जुलाई से 20 जुलाई तक सेना भर्ती कार्यालय, आगरा में सुबह 8 बजे से शाम 05 बजे तक प्रवेश पत्र बांटे जाएंगे। अभ्यर्थी किसी भी जानकारी के लिए 0562-2226084 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला सूचना अधिकारी संदीप कुमार के मुताबिक आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फिरोजाबाद के युवाओं के लिए 15 फरवरी 2021 से 8 मार्च 2021 तक आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज, कीठम में भारतीय सेना में भर्ती के लिए शारीरिक और चिकित्सा परीक्षा हुई थी। इसमें पास हुए अभ्यर्थियों की अब लिखित परीक्षा होगी। पहले यह परीक्षा 25 अप्रैल 2021 को होनी थी, जो कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते स्थगित कर दी गई थी। अब यह परीक्षा 25 जुलाई 2021 को एकलव्य स्टेडियम में होने जा रही है। नया प्रवेश पत्र 10 जुलाई से 20 जुलाई 2021 तक सेना भर्ती कार्यालय, आगरा में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक दिया जाएगा।
10 जुलाई को आरएमडीएस नंबर 1001 से 1499 तक के सभी सफल उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र मिलेगा। 12 जुलाई को आरएमडीएस नंबर 1500 से 2399 तक, 13 जुलाई को 2400 से 3099 तक, 14 जुलाई को 3100 से 3899 तक, 15 जुलाई को 3900 से 4999 तक, 16 जुलाई को 5000 से 5799 तक, 17 जुलाई को 5800 से 6799 तक, 19 जुलाई को 6800 से 7799 तक और 20 जुलाई को 7800 से आगे तक के उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र मिलेगा। प्रवेश पत्र प्राप्त करने के लिए अपने सभी दस्तावेज, पिछला प्रवेश पत्र और नवीनतम 2 फोटो लानी होंगी। सभी अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में भाग लेने के लिए कोविड-19 जांच कराकर नेगेटिव रिपोर्ट और नो रिस्क सर्टिफिकेट साथ लेकर आएंगे। जांच रिपोर्ट 48 घंटे के अंदर जारी किया जाना चाहिए। यह प्रमाण-पत्र न होने पर अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में भाग लेने नहीं दिया जाएगा।