{"_id":"623e0847d12fe835d8484e99","slug":"arm-explained-the-employees-e-bus-service-started-in-the-evening-aligarh-news-ali2878228123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : एआरएम ने समझाये कर्मचारी, शाम को शुरू हुई ई-बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : एआरएम ने समझाये कर्मचारी, शाम को शुरू हुई ई-बस सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार दोपहर से ई-बस चार्जिंग स्टेशन पर तनख्वाह न मिलने पर कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार के साथ शुरू किया गया धरना शुक्रवार शाम को एआरएम वीके शुक्ला ने समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद ई-बस सेवा का संचालन शुरू हुआ, जबकि परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने डायरेक्टर को चिट्ठी लिखकर समस्या के स्थायी समाधान के लिए कहा है।
फरवरी की तनख्वाह मार्च के अंतिम सप्ताह तक नहीं आने के चलते इलेक्ट्रिकल व मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारी बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। दोपहर से ई-बस का संचालन बंद हुआ तो सेवा का लाभ लेने वाले छात्र-छात्राओं से लेकर विभिन्न कर्मचारी परेशान रहे। किसी भी प्रकार से तनख्वाह नहीं मिली तो कर्मचारियों ने अपना धरना जारी रखा। शुक्रवार दोपहर तीन बजे के लगभग एआरएम वीके शुक्ला मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने लगे। इसके साथ ही यह बताया कि धरना देने से पहले रजिस्टर्ड डाक से कुछ दिनों की मोहलत देते हुए नोटिस देना चाहिए।
इस तरह कभी भी अपनी बातें मनवाने के लिए धरना मत दीजिए। यह गलत बात है। इसके साथ ही उन्हें आश्वासन दिलाया कि जल्द ही वेतन आएगा और धरना खत्म करें। इस पर लगभग शाम पांच बजे से ई-बसों का संचालन शुरू हो सका। इसके साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने ई-बस संचालन वाली कंपनी के डायरेक्टर को चिट्ठी भेजकर बार-बार तनख्वाह की वजह से हो रही परेशानी के चलते स्थायी समाधान के लिए कहा है।