फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Arjun, Anant and Urvashi won the alphabet coloring competition

अर्जुन, अनंत व उर्वशी ने वर्णमाला में रंग भरो प्रतियोगिता में मारी बाजी

Fri, 04 Nov 2022 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Arjun, Anant and Urvashi won the alphabet coloring competition
हिंदी दिवस पर अमर उजाला की ओर से हिंदी वर्णमाला में रंग भरो प्रतियोगिता में अर्जुन, अनंत व उर्वशी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 14 सितंबर को हिंदी वर्णमाला का एक पेज प्रकाशित कर उसमें रंग भरने की प्रतियोगिता आयोजित की थी। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बडे़ ही दिलचस्पी से हिस्सा लिया था। बच्चों ने इस वर्णमाला में भारत का नक्शा और तिरंगा बनाकर अपने सृजनात्मक सोच को परिलक्षित भी किया। उनकी सृजनात्मक सोच और दृष्टिकोण का मूल्यांकन ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के चित्रकला के शिक्षक आनंद पाठक ने किया। उनके मूल्यांकन में कक्षा एक से कक्षा चार तक के पहले ग्रुप में अर्जुन अग्रवाल पहले, साक्षी वशिष्ठ दूसरे, जाह्नवी शर्मा तीसरे, काव्या शर्मा चौथे, प्रांजलि गर्ग पांचवें व अनवय अग्रवाल छठवें स्थान पर रहे। कक्षा पांच से कक्षा आठ तक के दूसरे ग्रुप में अनंत अग्रवाल पहले, आस्था अग्रवाल दूसरे, नंदिनी माहेश्वरी तीसरे, सचिन राजपूत चौथे, वैष्णवी पांचवें व नक्षत्र गुप्ता छठवें स्थान पर रहे। कक्षा 9 से कक्षा स्नातक तक के तीसरे ग्रुप में उर्वशी सिंह पहले, चित्रा कश्यप दूसरे और प्रेरणा जादौन तीसरे स्थान पर रहीं। इन विजेताओं को जल्द ही एक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed