फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   arget to plant more than one crore plants

एक करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य

Sat, 06 Feb 2021 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
arget to plant more than one crore plants
बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण को बेहतर करने के लिए इस बार अलीगढ़ मंडल में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। मंडल में लगभग 1 करोड़ छह लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इसमें अलीगढ़ को 36 लाख, एटा को 26 लाख, कासगंज को 22 और हाथरस को 21 लाख पौधे लगाने होंगे। तयशुदा लक्ष्य में अलीगढ़ को सर्वाधिक और हाथरस को सबसे कम पौधे लगाने हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने सभी जिलों के डीएम को तत्काल तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। लगभग 27 विभागों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जुलाई-अगस्त में बरसात के मौसम के दौरान यह पौधरोपण होना है। सभी जिलों को लक्ष्य पिछले साल के समान ही रखा गया है। किसी भी विभाग का लक्ष्य बढ़ाया नहीं है। लगभग 27 विभाग इस पौधरोपण में शामिल होंगे। जिसमें आवास विकास, औद्योगिक विकास, नगर विकास, लोक निर्माण, जल शक्ति, वन विभाग, पर्यावरण, ग्राम्य विकास, राजस्व, पंचायतीराज, श्रम, स्वास्थ्य, परिवहन, रक्षा, रेलवे, उद्यान सहित रेशम, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, ऊर्जा सहित शिक्षा और गृह विभाग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed