Aligarh News: एंबुलेंस के भाड़े की नहीं तय सूची, मजबूरी देख होती है मनमर्जी वसूली
जो एंबुलेंस सेवाएं नाम से पंजीकृत हैं। जिन्हें आप कॉल करके या उनके आफिस जाकर बुक कर सकते हैं या अस्पतालों में भी उनके नंबर मिलते हैं। उनके तो भाड़े तय हैं। मगर जो एंबुलेंस अस्पतालों के बाहर वैन में बनाकर बिना किसी नाम के खड़ी रहती हैं, उनका कोई भाड़ा तय नहीं हैं।
विस्तार
कमोबेश यही हालात जेएन मेडिकल कॉलेज से रेफर किए गए मरीज को रामघाट रोड के निजी अस्पताल तक मरीज को लाने वाली एंबुलेंस के हैं। वह रात में 1500 रुपये वसूलती है। ज्यादा जोर दबाव डालो तो एंबुलेंस चालक यह कहकर टहला देता है कि किसी अन्य को बुला लो। अब मजबूरी में मरीज का तीमारदार यह रुपया देने को राजी हो जाता है। यह हालात हैं शहर में एंबुलेंस के जरिये मरीजों से होने वाली वसूली के।
हालांकि जानकार बताते हैं कि एंबुलेंस शहर में 600 से 800 रुपये तक भाड़ा लेती है। बावजूद इसके मरीज की मजबूरी देखकर यह लोग मनमर्जी वसूली करते हैं। इस दिशा में जरूरी कदम उठाना आवश्यक है। जिस तरह से एंबुलेंस में सुरक्षा इंतजामों को लेकर आरटीओ स्तर से ठोस कदम उठाए जाने का दावा किया जा रहा है। उसी तरह इसके भाड़ा तय करने के लिए इंतजाम कराने की जरूरत है।
मेडिकल कॉलेज में सूचीबद्ध एंबुलेंस के अलावा अन्य कहीं एंबुलेंसों का भाड़ा तय नहीं की जानकारी है। इस दिशा में जल्द सीएमओ, अन्य सरकारी अस्पतालों के सीएमएस, यातायात पुलिस व प्रमुख एंबुलेंस संचालकों संग बैठक कर किलोमीटर के अनुसार भाड़ा तय किया जाएगा। इसे लेकर जल्द बैठक बुलाई जाएगी।-प्रवेश कुमार, एआरटीओ
नाम से पंजीकृत एंबुलेंस सेवाओं के भाड़े तय
इस विषय में जानकार यही कहते हैं कि जो एंबुलेंस सेवाएं नाम से पंजीकृत हैं। जिन्हें आप कॉल करके या उनके आफिस जाकर बुक कर सकते हैं या अस्पतालों में भी उनके नंबर मिलते हैं। उनके तो भाड़े तय हैं। मगर जो एंबुलेंस अस्पतालों के बाहर वैन में बनाकर बिना किसी नाम के खड़ी रहती हैं, उनका कोई भाड़ा तय नहीं हैं। वह जरूरत और मजबूरी देखकर भाड़ा वसूलती हैं।
चुनिंदा एंबुलेंस ग्रुपों के तय रेट
- 700 से 800 रुपये शहर में ही मेडिकल कॉलेज पहुंचाने के
- 600 से 700 रुपये शहर के किसी निजी अस्पताल पहुंचाने के
- 5000 रुपये नोएडा दिल्ली सादा एंबुलेंस से मरीज ले जाने के
- 12000 रुपये तक वेंटीयुक्त एंबुलेंस से नोएडा-दिल्ली जाने के