फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Appointed president of various clubs of AMU's Cultural Education Center

एएमयू के कल्चरल एजुकेशन सेंटर के विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष नियुक्त

Fri, 17 Sep 2021 03:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
Appointed president of various clubs of AMU's Cultural Education Center
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कल्चरल एजुकेशन सेंटर के विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी गई है। इन अध्यक्षों में विमेंस कॉलेज अंग्रेजी विभाग की डॉ. सदफ फरीद को डिबेटिंग एंड लिटरेरी क्लब का अध्यक्ष बनाया गया है। शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. सैयद खुर्रम निसार को क्लब फॉर शार्ट इवनिंग कोर्सेज का अध्यक्ष बनाया गया है। अंग्रेजी विभाग की डॉ. विभा शर्मा को यूनिवर्सिटी ड्रामा क्लब का अध्यक्ष बनाया गया है। सामुदायिक चिकित्सा विभाग के डॉ. अली जाफर आब्दी को यूनिवर्सिटी इको क्लब का अध्यक्ष बनाया गया है। जनसंचार विभाग के डॉ. मोहम्मद अनस को यूनिवर्सिटी फिल्म क्लब का अध्यक्ष बनाया गया है। रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अमीनुल इस्लाम को फ्यूजन म्यूजिक क्लब का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

डिपार्टमेंट ऑफ फाइन आर्ट की डॉक्टर आसमा काजिमी को फाइन आर्ट क्लब का अध्यक्ष बनाया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ म्यूजियोलॉजी के डॉ. दानिश महमूद को फोक एंड ट्रेडिशनल क्लब का अध्यक्ष बनाया गया है। स्ट्रैटेजिक एंड सिक्योरिटी स्टडीज विभाग की डॉ. स्वास्ति राव को हिंदुस्तानी म्यूजिक क्लब का अध्यक्ष बनाया गया है। तिब्बिया कॉलेज के डॉ. अब्दुल अजीज खान को हॉबीज वर्कशॉप और आर्किटेक्ट फराज फारुख को वेस्टर्न म्यूजिक क्लब का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed