फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Apply for scholarship of pre-tenth and post-matriculation from July 24

पूर्व दशम व दशमोत्तर की छात्रवृत्ति के लिए 24 जुलाई से करें आवेदन

Thu, 25 Jun 2020 08:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Apply for scholarship of pre-tenth and post-matriculation from July 24
समाज कल्याण विभाग ने पूर्व दशम एवं दशमोत्तर कक्षाओं की छात्रवृत्ति आवेदन की समय सारिणी जारी कर दी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि वर्ष 2020-21 में पूर्व दशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 9-10 के छात्र-छात्राएं) 24 जुलाई से 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से 12 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। इसी प्रकार कक्षा 11-12 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनांतर्गत छात्र-छात्राएं 1 अगस्त से 25 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त से 5 नवंबर तक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कक्षा 9-10, 11-12 एवं दशमोत्तर के समस्त शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि वह प्रचार प्रसार करते हुए 24 जुलाई से 20 अगस्त (ऑनलाइन आवेदन छात्र/छात्राओं हेतु 24 जुलाई से 12 अक्टूबर तक अनवरत जारी रहेगा) तक छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति के शत-प्रतिशत ऑनलाइन आवेदन पत्र भरवाना सुनिश्चित करें। निर्देश दिए कि कक्षा 11-12 एवं दशमोत्तर कक्षाओं में छात्रों से 1 अगस्त से 25 अगस्त तक आवेदन सुनिश्चित करें। जबकि छात्र 5 नवंबर तक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा 9-10 के मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही 6 जुलाई से 30 जुलाई तक एवं कक्षा 11-12 व दशमोत्तर कक्षाओं के मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिये 01 जुलाई से 31 अगस्त तक समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र संचालक अनुदान के 30 जून तक होंगे आवेदन
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी वीपी सत्यार्थी ने बताया कि मानसिक मंद एवं मानसिक रूप से बीमार निराश्रित दिव्यांगजनों के लिये आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन करने के लिये वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वैच्छिक संगठनों से अनुदान हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने स्वैच्छिक संगठनों से अपील की है कि आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन के लिए अनुदान हेतु प्रस्ताव तैयार कर पूर्ण विवरण सहित विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय कक्ष संख्या 08 में 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed