{"_id":"65fb1554e5862c479c0ec871","slug":"application-started-for-admission-in-undergraduate-masters-in-amu-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: स्नातक-परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: स्नातक-परास्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म
Wed, 20 Mar 2024 10:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:27 PM IST
सार
एएमयू के स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 12 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे। परास्नातक में 17 मार्च से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तारीख 16 अप्रैल है।
विज्ञापन
एएमयू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 12 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे। परास्नातक में 17 मार्च से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तारीख 16 अप्रैल है।
विज्ञापन
बीएससी ऑनर्स समुदायिक विज्ञान में दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 12 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे। विलंब शुल्क के साथ 19 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे। एएमयू ने स्नातक व परास्नतक के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। साथ ही प्रवेश 2024-25 की पूरी गाइडलाइन भी जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
आवेदन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट https://www.amucontrollerexams.com/ के जरिए करना है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का लिंक आगे दिया गया है। उस पर क्लिक करके आप आसानी से भर कर सकते हैं। परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म 17 मार्च को जारी किए जा चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम 16 अप्रैल निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क के साथ 19 अप्रैल तक आवेदन भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन