{"_id":"67bffb06db3d798bbe0bb1b2","slug":"application-for-class-1-6-and-9-from-amu-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: कक्षा 1, 6 व 9 में आवेदन अब 29 मार्च तक, ऐसे भरें फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: कक्षा 1, 6 व 9 में आवेदन अब 29 मार्च तक, ऐसे भरें फॉर्म
Thu, 27 Feb 2025 11:11 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:11 AM IST
सार
विलंब शुल्क के साथ 5 अप्रैल तक आवेदन किए जाएंगे। आवेदन में सुधार के लिए विंडो 8 अप्रैल को खुलेगी और 10 अप्रैल को बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्कूल में कक्षा 1, 6 और 9 में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि 29 मार्च तक तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
एएमयू के जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा ने बताया कि विलंब शुल्क के साथ 5 अप्रैल तक आवेदन किए जाएंगे। आवेदन में सुधार के लिए विंडो 8 अप्रैल को खुलेगी और 10 अप्रैल को बंद हो जाएगी। कक्षा एक में 455, कक्षा 6 में 205 और कक्षा 9 में 450 सीटें हैं।
विज्ञापन
ऐसे भरें फॉर्म
कक्षा 1, 6 और 9 में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन एएमयू कंट्रोलर एग्जाम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होगा। पहले Sign Up पर जाकर मोबाइल नंबर, ईमेल आई डी,आधार नंबर आदि से रजिस्टर करना होगा। उसके बाद Sign In पर जाकर मेल आईडी और पासवर्ड डालकर फॉर्म भरना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस लिंक पर जाकर भी फॉर्म भर सकते हैं
Application Form 2025-26
इन स्कूलों के लिए होंगे प्रवेश
- Syedna Tahir Saifuddin (STS) School (Minto Circle)
- Raja Mahendra Pratap Singh(RMPS) AMU City School
- AMU Girls School
- Ahmadi School for Visually Challenged
- AMU Abdul Baseer Khan (ABK) High School
- AMU City Girls High School
- Abdullah School
- Sayyid Hamid (SH) Senior Secondary School (Boys)
- Senior Secondary School (Girls)
