{"_id":"65fb3fb8c2596867050b56ea","slug":"application-for-admission-to-graduation-begins-aligarh-news-c-2-ali1009-353372-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Muslim University: ग्रेजुएशन-पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Muslim University: ग्रेजुएशन-पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म
Thu, 21 Mar 2024 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:27 AM IST
सार
एएमयू में स्नातक व परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की व्यवस्था की गई है। एएमयू कंट्रोलर एग्जाम की आधिाकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी प्रक्रिया करनी होगी।
विज्ञापन
एएमयू विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 12 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे।
विज्ञापन
बीएससी ऑनर्स सामुदायिक विज्ञान में दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 12 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे। विलंब शुल्क के साथ 19 अप्रैल तक आवेदन भरे जाएंगे। एएमयू ने स्नातक व परास्नतक के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। साथ ही प्रवेश 2024-25 की पूरी गाइडलाइन भी जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म
आवेदन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट https://www.amucontrollerexams.com/ के जरिए करना है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का लिंक आगे दिया गया है। उस पर क्लिक करके आसानी से फार्म भर कर सकते हैं। परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म 17 मार्च 2024 को जारी किए जा चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम 16 अप्रैल निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क के साथ 19 अप्रैल तक आवेदन भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन