फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aparajita : Learn skills and become independent

अपराजिताः हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनें

Tue, 14 Dec 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aparajita : Learn skills and become independent
संबोधित करते विधायक संजीव राजा व मंचासीन गौरव अग्रवाल, रजनी रानी व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनें और अमर उजाला के अपराजिता का सपना साकार करिए, क्योंकि भारत में हुनरमंद व्यक्ति की काफी पूछ है। दस-बीस रुपये की मेहंदी से ब्यूटीपार्लर संचालिकाएं 200 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक कमा लेती हैं। 500 रुपये की मेकअप सामग्री से पांच हजार रुपये तक कमाती हैं। यह विचार रविवार को जलालपुर स्थित मुस्कान बुटिक सेंटर पर राधे राधे वुमेन क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के सहयोग से अपराजिता द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शहर विधायक संजीव राजा ने रखे।
विज्ञापन

विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का नारा देते हुए कहा कि बेटियों के लिए समाज में चली आ रही रूढ़िवादिता को खत्म करना ही अमर उजाला अपराजिता का मिशन है, जो लोग सोचते हैं कि बेटियां कुछ नहीं कर सकती हैं। उनको पता होना चाहिए कि आज हर क्षेत्र में बेटियां सबसे आगे हैं। लेकिन अफसोस की बात है कि आज भी कुछ लोग बेटे और बेटी में फर्क समझते हैं। आज अपनी बेड़ियों को तोड़कर अमर उजाला द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में मेहंदी, ब्यूटीशियन व फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करें। भले ही आप कामधंधा न कर सकें। मगर घर में रहकर कुछ काम करेंगी तो पैसे आएंगे। साथ ही कहा कि महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं। अब कई कानून आपकी सुरक्षा के लिए हैं। इस मौके पर केंद्र संचालिका रजनी रानी, इंस्टीट्यूट के निदेशक गौरव अग्रवाल, आनंद, तोप सिंह, राजेश कुमार, राजेंद्र कुमार, संजय कुमार, पूजा माहौर, वर्षा कुमारी, ज्योति कुमारी, कमलेश देवी, सपना माहौर, नेहा, अफसाना, विहिप महानगर संगठन मंत्री नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बोले प्रतिभागी
- अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत सेंटर पर मेहंदी सीखने के लिए आई हूं। मैं भी मेहंदी का हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनना चाहती हूं। - फायजा।
- कई प्रतिभागी प्रशिक्षण लेने आए हैं। प्रयास रहेगा कि सभी को हुनरमंद बनाया जाए। इससे प्रतिभागी आत्मनिर्भर बनेंगे। - रजनी रानी, संचालिका मुस्कान बुटिक सेंटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमर उजाला ने महिलाओं को लेकर अच्छी पहल की है। इससे हम काफी कुछ सीखकर अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं। दूसरों को भी सिखा सकते हैं। - सपना।
- शहर विधायक की बातें बहुत अच्छी लगीं कि थोड़ी सी लागत में ब्यूटीपार्लर कई गुना मुनाफा कमाते हैं। इसी उद्देश्य के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करूंगी। - मुस्कान।

अमर उजाला अपराजिता के प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित महिलाएं।

अमर उजाला अपराजिता के प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित महिलाएं।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed