फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aparajita Amar ujala Aligarh

अपराजिताः खूबसूरती के लिए नहीं, सेहतमंद रहने के लिए बनें फिट

Sat, 18 Jan 2020 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Aparajita Amar ujala Aligarh
मेकअप करना सिखातीं निधि वर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शुक्रवार शाम को सेंटर प्वाइंट स्थित लैंडमार्क मॉल के लुईस सैलून में वजन नियंत्रण व सौंदर्य प्रसाधन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुड न्यूज फिल्म और विभिन्न विज्ञापनों से चर्चा में आईं शहर की अभिनेत्री अंशु वार्ष्णेय रहीं। उन्होंने कहा कि खूबसूरती के लिए नहीं, चुस्त दुरुस्त रहने के लिए फिट रहें। खुद से स्वस्थ रहना सीख पाएंगी तभी एक अपराजिता बन पाएंगी।
विज्ञापन

अंशु वार्ष्णेय ने कहा कि अक्सर महिलाओं में चर्चा रहती है कि संतान उत्पत्ति के बाद पतली नहीं हो सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर खुद से वादा करें और एक घंटा घर में ही कसरत करें तो काफी वजन कम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि दो बच्चों के बाद उनका वजन 97 किलो था, जिसमें से उन्होंने 40 किलो घटाया है। इसके साथ ही ओएलएफ की स्पोर्ट्स टीचर कंचन राघव ने स्वस्थ रहने संबंधी सलाह दी। कत्थक डांसर निक्की अग्रवाल ने कहा कि मन में सोच लो तो अपराजिता बनने से कोई नहीं रोक सकता है। आरजे कल्पना जादौन ने कहा कि नारी ठान ले तो बहुत कुछ कर सकती है। लेकिन यहां नारी हिंसा को रोकना ही मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

महिलाओं को महिला हेल्पलाइन और विभिन्न कानूनों की जानकारी भी दी गई। लुईस यूनीसेक्स शोरूम की हिना ने सौंदर्य प्रसाधन के उपयोग करना सिखाया। निधि वर्मा व खुशबू यादव ने मेकअप करना सिखाया। इस मौके पर प्रमुख रूप से वीरेंद्र सिंह, चेतन जादौन, अर्चना सिंह, प्राची रावत, मुस्कान, हीरा, शिल्पी शर्मा, वीनस, सुमन शर्मा, नीरज, सुधा, कुसुम, खुशी राणा, नलिनी राणा, सिमरन चौधरी, पूनम चौधरी, चीनू सारस्वत, सीमा सारस्वत, पूनम अग्रवाल, बीना बंसल, संगीता बंसल, विमलेश सिंह, दमयंती सारस्वत, अंसुलता, हिना बंसल, अनोखी सिंह, हर्षिका बंसल, प्राची रावत, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अपराजिता कार्यक्रम से काफी कुछ सीखने को मिला है। मेकअप करना तो सीखा ही, साथ ही वजन कैसे घटाएं यह भी जाना।
- रूबल जादौन।
- अपराजिता के तहत हुए कार्यक्रम से काफी प्रोत्साहन मिला है। महिलाओं के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए।
- रेखा सिंह।
-इस कार्यक्रम से महिलाओं को अपनी बात रखने का मंच मिला। इसके लिए अमर उजाला को धन्यवाद।
निधि वर्मा।
- स्थानीय महिला सहायता नंबरों की जानकारी अच्छी लगी। पता नहीं था कि महिलाओं के लिए जिला प्रशासन की टीम बनी हुई है।
- खुशबू।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण देती अभिनेत्री अंशू वार्ष्णेय।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण देती अभिनेत्री अंशू वार्ष्णेय।- फोटो : CITY OFFICE

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं व युवतियां।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं व युवतियां।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed