फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aparajita aligarh

एक पौधा लगाएंगे, धरती का श्रृंगार करेंगे

Tue, 23 Jul 2019 06:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Aparajita aligarh
आपराजिता कार्यक्रम में पर्यावरण को लेकर जागरूक करते विद्यार्थी। - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला अपराजिता के तहत पौधरोपण महाअभियान की शुरूआत सोमवार को अलीगढ़ पब्लिक स्कूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम से हुई। इस मौके पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अधिकारियों सहित शहर के मेयर ने पौधरोपण किया। साथ ही एक पौधा लगाओ, धरती का श्रृंगार बचाओ स्लोगन के तहत लोगों से पौधरोपण की अपील की गई। स्कूल के विद्यार्थियों ने तख्तियों पर स्लोगन लिख समाज को पौधों के महत्व के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के सभागार से मेयर मो. फुरकान ने पौधरोपण महाअभियान की शुरूआत करते हुए लोगों को हरियाली के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज शहर की हवा दूषित हो चुकी है। समय रहते शहर के हर नागरिक को जागना होगा और एक व्यक्ति एक पौधा लगाने का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में प्लांट प्रोटेक्शन अधिकारी राजेश कुमार ने विद्यार्थियों से कहा कि वह अपने घर में एक नीम का पौधा जरूर लगाए, जिससे की तमाम बीमारियों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस गीता प्रधान ने विद्यार्थियों से अपील की कि वह राष्ट्रीय पर्व एक पौधा लगाकर मनाए, इससे न सिर्फ हरियाली को हरा भरा करने में सहयोग करेंगे। बल्कि राष्ट्र की सेवा करने में भी एक सार्थक पहल होगी। वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पौधरोपण करने की बातें करने से काम नहीं चलने वाला। समाज की आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन देना है तो इस देश के भविष्य (बच्चों) को जागना होगा। अलीगढ़ पब्लिक स्कूल की ओएसडी प्रो. जाकिया सिद्दकी ने बच्चों से अपील की कि वह इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाए। अपने माता-पिता सहित पड़ोसियों को पौधरोपण के प्रति सचेत करें। संभव हो तो घरों के भीतर सजावट में भी पौधों का उपयोग करें। इन प्रयासों को निरंतर जारी रखने पर ही हम आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा, जल और जीवन दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में इन्होंने निभाई सहभागिता
पौधरोपण महाअभियान में भाग लेने वालों में भाजपा नेता भूपेंद्र वार्ष्णेय, उड़ान सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, समाजसेवी कृष्णा गुप्ता, नागरिक चेतना समिति के संजय शर्मा, झब्बू भाई, पर्यावरणविद सुबोध नंदन शर्मा, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल से शिक्षक इरशाद, फातिमा जेहरा शामिल रहीं। सभी अथितियों को हेल्प डेस्क इंडियन सोसाइटी के पुरु पाठक ने तुलसी के पौधे भेंट किए।

जन्मदिन पर बच्चे से लगवाओ पौधा, भेजो फोटो
अलीगढ़। अमर उजाला की ओर से हरियाली के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अनूठी पहला की गई है। इसमें शहर के अभिभावकों से अपील है कि वह अपने दस साल तक के बच्चे से उसके जन्मदिवस पर एक पौधा अवश्य लगवाएं।

एपीएस में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।

एपीएस में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed