फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Apache and Chinook helicopters creating fear among enemy forces: BJP

दुश्मन की सेनाओं में भय पैदा कर रहा अपाचे और चिनूक हेलीकॉप्टर : भाजपा

Wed, 15 Jul 2020 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Apache and Chinook helicopters creating fear among enemy forces: BJP
इगलास और बरौली विधान सभा क्षेत्र में की भाजपा द्वारा वर्चुअल रैली हुई। इसमें एप द्वारा भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। इगलास की वर्चुअल रैली को प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह चौधरी ने संबोधित किया। बरौली की वर्चुअल रैली को प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इगलास वर्चुअल रैली में देवेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार भारत की सेनाओं को मजबूत करने के लिए भारी निवेश कर रही है। चीन की सीमा के निकट गश्त करते चिनूक और अपाचे जैसे हेलीकॉप्टर दुश्मन की सेना में भय पैदा कर रहे हैं। देश की पूर्वी सीमाओं पर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। सड़कों और पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। रायबरेली में भी एके 203 जैसी राइफल निर्माण शीघ्र शुरू हो जाएगा। इसी महीने के अंत तक भारतीय आसमान में राफेल भी गरजेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा आत्म निर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक आवश्यक कदम उठा रही है।
विज्ञापन

बरौली वर्चुअल रैली में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कोराना से लड़ाई के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज घोषित किया। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपनी क्षमता के अनुसार लॉकडाउन में लोगों की मदद की। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार गरीबों के लिए कार्य कर रही है। किसानों, गरीब व महिलाओं को सीधे खाते में सहायता राशि दी जा रही है। दोनों वर्चुअल सभाओं की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने की। विधायक राजकुमार सहयोगी व विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने लोगों को अभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में पंकज पवार, गौरव शर्मा, सोेनू कुमार, दीपू चौधरी, शिवनारायण शर्मा, डॉ गोपाल माहेश्वरी, अनेकपाल सिंह, उमेश राघव, धर्मेंद्र चौधरी, जयदीप गौड़, आशा सिंह, अन्नू आजाद, हरेंद्र कालू, अवध सिंह, राकेश कुमार, सुशील गुप्ता, आशीष कुमार, सुरेश सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed