फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Any decision regarding AMU schools board examination too soon

एएमयू : स्कूलों की शेष बोर्ड परीक्षाएं रद्द प्रदर्शन के आधार पर प्रोन्नत होंगे छात्र

Fri, 26 Jun 2020 08:25 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 26 Jun 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Any decision regarding AMU schools board examination too soon
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
सीबीएसई की कक्षा 10 व 12 की परीक्षाओं के रद्द होने के बाद अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने भी अपने स्कूलों की 10 वीं व 12वीं की शेष परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। विद्यार्थियों के मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर उनको अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्कूलों में सीबीएसई बोर्ड का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है, लेकिन विश्वविद्यालय का अपना बोर्ड है। विवि के स्कलों में 10वीं व 12वीं की कक्षाओं में करीब 750 छात्र-छात्राएं हैं।  
विज्ञापन



 सुप्रीम कोर्ट ने अभिभावकों की एक याचिका पर यह फैसला दिया था कि सीबीएसई की कक्षा 10 व 12 की जो परीक्षाएं बची हैं, उनको संचालित करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। इसलिए इन परीक्षाओं को न कराया जाए। सीबीएसई व अन्य बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी शुक्रवार को फैसला लिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा कंट्रोलर मुजीबुल्लाह जुबैरी के मुताबिक अब बची हुई परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने व उनकी ग्रेडिंग करने के संबंध में सीबीएसई की जो भी गाइडलाइन होंगी, उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed