फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anuj Nunera team won the Kabaddi match

Aligarh News: क्रीड़ा महोत्सव संपन्न, अनुज नुनेरा की टीम ने जीता कबड्डी का मुकाबला

Sun, 03 Nov 2024 04:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 03 Nov 2024 04:34 AM IST
सार

वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव संपन्न हो गया। कबड्डी का फाइनल अनुज नुनेरा की टीम और गजेंद्र बेर की नगरिया की टीम के बीच खेला गया। जिसमें अनुज नुनेरा की टीम विजयी रही।

विज्ञापन
Anuj Nunera team won the Kabaddi match
विजयी खेल प्रतिभागियों को सम्मानित करते आयोजक - फोटो : आयोजक

विस्तार

गांव बसौली में चल रहे वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का शुक्रवार की रात समापन हो गया। गजेंद्र बेर की नगरिया की टीम को हराकर अनुज नुनेरा की टीम ने कबड्डी का फाइनल जीत लिया।

विज्ञापन


वहीं बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में वीरेश माथुर अलीगढ़ पहले, शिवांकर गाजीपुर द्वितीय व अंकित किनवासा तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर की छोटे बच्चों की दौड़ में रोहित कुमार बसौली प्रथम, अंशुमन बसौली द्वितीय व करन कुमार बसौली तृतीय रहे। ऊंची कूद में कृष्णा नीमगांव प्रथम, करन पारसौली द्वितीय व कृष्णा पालखेड़ा बाजना तृतीय रहे। 1600 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में देवेंद्र कुरसंडा प्रथम, विजय जैथोली द्वितीय व लवकुश लोहागढ़ तृतीय रहे।
विज्ञापन


बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पायल शर्मा अलीगढ़ प्रथम, कुमारी रंजन पारसौली द्वितीय, कुमारी हेमा पाइंदापुर तृतीय रही। गोला फेंक में कपिल पारसौली प्रथम, सोलंकी गाजीपुर द्वितीय और दीपक बसौली तृतीय रहे। सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख चौ. नरेंद्र सिंह, रनवीर सिंह, अधिवक्ता लिखेंद्र चौधरी, घूरे सिंह, रूपेंद्र सिंह, पवन चौधरी, जितेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह राना मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed