फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anti social people will be boycotted

समाजविरोधी लोगों का किया जाएगा बहिष्कार

Sun, 16 Oct 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Anti social people will be boycotted
अखिल भारतीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक वार्ष्णेय मंदिर के सभागार में हुई। अध्यक्षता इंजीनियर सुशील वार्ष्णेय ने की। बैठक में राजा बाबू वार्ष्णेय विसौली, अन्नू बीड़ी अलीगढ़, ओंकारा गुप्ता नोएडा, प्रभात रवनीश अलीगढ़, सुनीत कुमार बबराला, विनोद कुमार मुरादाबाद, महावीर प्रसाद हयात नगर को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि असंवैधानिक और समाज विरोधी लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए। महासभा का मुखपत्र बारहसैनी पत्र है, जो सौ वर्ष से अधिक पुराना है। यह पत्र भी महासभा के अधीन है। इसके संपादक, मुद्रक, प्रकाशक भी गैर कानूनी कार्य कर रहे हैं। मार्च 2022 से पत्र मेें अभी तक नए अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष के नाम प्रकाशित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने महासभा के पदाधिकारियों को विश्वास में रखकर बैंक खाते फ्रीज कराकर दूसरे बैंक में नए खाते खोल लिए हैं, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। ऐसे संपादक, मुद्रक, प्रकाशक को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किर नए संपादक मंडल का गठन किया जाए। इस मौके पर एलडी वार्ष्णेय, इंजीनियर दिनेश वार्ष्णेय, सावित्री वार्ष्णेय, योगेश गुप्ता, सतेन्द्र वार्ष्णेय सर्राफ, सुनील गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed