फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anti-Rabies injection from 15 days

15 दिन से एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं

Thu, 20 Apr 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Thu, 20 Apr 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Anti-Rabies injection from 15 days
इंजेक्‍शन - फोटो : डेमो फोटो
जिला अस्पताल में कुत्ता काटने के बाद लगाए जाने वाला एंटी रैबीज इंजेक्शन बुधवार को भी मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा अन्य दवाओं का भी अस्पताल में अभाव है। दवाओं के अलावा अस्पताल में बुधवार को अल्ट्रासाउंड का काम भी ठप रहा। 
विज्ञापन


अस्पताल की इन्हीं सभी अनियमितताओं और बदहाल हालत की जानकारी सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर दी है। इसके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने भी अस्पताल की अनियमितताओं के संबंध में विवरण जुटाया है, जिसे वह प्रदेश सरकार के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन


राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने बताया कि जिला अस्पताल में पिछले 15 दिनों से एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं हैं। बुधवार को अल्ट्रासाउंड भी ठप पड़ा हुआ था। इस कारण मरीज भटक रहे थे। इसके अलावा अस्पताल नशेड़ियों, जुआरियों, चोरों का अड्डा बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले बच्चा वार्ड में एक चोर को तीमारदारों ने पकड़ लिया था। ऐसे में अस्पताल के अंदर हालात बदहाल हो चुके हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. हीरा सिंह ने बताया कि एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। शासन को दवाओं और इंजेक्शन के लिए लिख दिया गया है। जल्द ही इंजेक्शन और दवाएं उपलब्ध होंगी।


हर मर्ज का इलाज है चार गोलियों में
मलखान सिंह जिला अस्पताल में दवाओं के अभाव की यह स्थिति हो गई है कि कोई भी मर्ज हो कुछ चार पांच सामान्य दवाएं दी जाती हैं। इनमें पैरासीटामोल, सिट्राजिन, सिप्लोक्स, मेट्रोजिन आदि हैं। दो एंटी वायोटिक इंजेक्शन हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि जल्द ही दवाएं उपलब्ध होंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed