{"_id":"5c462cc3bdec225eb27a98af","slug":"anti-national-slogans-raiser-born-in-amu-jnu-says-bjp-leader-dushyant-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू-जेएनयू में पैदा होते हैं देश विरोधी नारे लगाने वाले: भाजपा नेता दुष्यंत कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू-जेएनयू में पैदा होते हैं देश विरोधी नारे लगाने वाले: भाजपा नेता दुष्यंत कुमार
Tue, 22 Jan 2019 02:04 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि एएमयू एवं जेएनयू में ऐसे लोग पैदा होते हैं, जो भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाते हैं। वे सोमवार को जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एएमयू सरकारी अनुदान से चलती है। लेकिन वहां अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी को आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाता है। वोट के लिए सभी राजनीतिक दल लगे रहते हैं लेकिन आरक्षण से वंचित लोगों के लिए कुछ नहीं कहते। इन संस्थानों में राष्ट्रीय विरोध दिखाई देता है। यहां मौलिक सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन
आगे उनके खिलाफ संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सपा-बसपा एवं ममता बनर्जी के गठबंधन पर उन्होंने श्रीकृष्ण की एक कहानी सुनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए गठबंधन कर रहे हैं लेकिन यह गठबंधन हमारे लिए लाभदायक ही है। दुश्मन एक जगह होंगे तो अलग-अलग वार नहीं करना पड़ेगा। जनता उनका मुंहतोड़ जवाब देगी। इससे पूर्व उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और कहा कि दो मार्च तक संगठन द्वारा कई कार्यक्रम तय किये गये हैं। संगठन के लोग घर-घर पहुंचकर मोदी एवं योगी की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराएंगे। गठबंधन के सवाल पर कहा कि समान विचारधारा वाले दलों के लिए दरवाजे खुले हैं। इस मौके पर पवन खंडेलवाल, सुबोध स्वीटी, संजय गोयल, शैलेंद्र गुप्ता, पंकज शर्मा, केके शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन