{"_id":"60e750328ebc3ebb491ffbd9","slug":"anti-human-trafficking-city-office-news-ali26762796","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को पूर्ण थाने का दर्जा, दर्ज हो सकेगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को पूर्ण थाने का दर्जा, दर्ज हो सकेगा मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुरू की गई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को पूर्ण थाने का दर्जा दे दिया गया है। अब इस थाने में मुकदमे दर्ज हो सकेंगे। इसे लेकर बृहस्पतिवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने आधा दर्जन महकमों संग समन्वय बैठक कर मानव तस्करी रोकने की दिशा में ठोस रणनीति बनाई और कानूनी बारीकियों से भी अवगत कराया गया।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बृहस्पतिवार को मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर सीडब्ल्यूसी, चाइल्ड लाइन, 1098 ऑपरेशन, महिला थाना, श्रम विभाग, जीआरपी आदि संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष का शुभारंभ किया। यहां बताया कि बेहतर जनसंवाद, पब्लिक मीटिंग, पुलिस सम्मेलन, बड़ी मीटिंग आदि हो सकेंगे। इसके उपरांत बैठक में मुख्य विषय पर चर्चा हुई। ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को पूर्ण थाने का दर्जा देते हुए वहां जीडी शुरू करने के निर्देश दिए। साथ में प्रभारी के लिए सीयूजी नंबर 7839876284 जारी किया। अब इस थाने में मुकदमे दर्ज हो सकेंगे।
बैठक में बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा हुई और अभियोजन अधिकारी ने कानूनी बारीकियों पर जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर कुलदीप सिंह गुणावत, पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अपराध राजेश कुमार श्रीवास्तव, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी इंद्रजीत पाल, सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. दुर्गेेश कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी, प्रोवेशन अधिकारी सीमा, निदेशक चाइल्ड लाइन उड़ान सोसाइटी ज्ञानेंद्र मिश्रा, चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी आशीष पॉल, को-ऑर्डिनेटर (चाइल्ड लाइन) बसब घोष, को-ऑर्डिनेटर रेलवे चाइल्ड लाइन प्रदीप सिंह, प्रभारी आशा ज्योति केंद्र सीमा, प्रभारी वन स्टॉप सेंटर सतेंद्र सिंह, ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे। यहां वन स्टॉप सेंटर के लिए एक महिला उपनिरीक्षक की तैनाती का भी निर्णय लिया गया।