{"_id":"64a40c8233918b45400dac8a","slug":"anti-corruption-police-station-operated-in-chherat-police-line-aligarh-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anti corruption police station: कोई मांगे सुविधा शुल्क, तो जाएं एंटी करप्शन थाना, कॉल करें या मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anti corruption police station: कोई मांगे सुविधा शुल्क, तो जाएं एंटी करप्शन थाना, कॉल करें या मेल
Tue, 04 Jul 2023 05:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 04 Jul 2023 05:41 PM IST
सार
प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कराए जाने के एवज में यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी सुविधा शुल्क, रिश्वत, धनराशि, पारिश्रमिक की मांग करता है तो, कतई न दें, बल्कि दूरभाष नम्बर 9454402485 एवं ई-मेल aco-aligarh@up.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
अलीगढ़ एंटी करप्शन थाना छेरत
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते अलीगढ़ में वर्ष 2022 के माह नवम्बर से भ्रष्टाचार निवारण थाना संचालित है। छेरत पुलिस लाइन में स्थापित एंटी करप्शन थाने के अंतर्गत अलीगढ़ मण्डल के चारो जिले अलीगढ़, हाथरस, एटा और का कासगंज आते हैं। अभी तक आगरा में स्थापित एंटी करप्शन इकाई द्वारा ही चारों जनपदों में कार्य किया जाता था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण इकाई देवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कराए जाने के एवज में यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी सुविधा शुल्क, रिश्वत, धनराशि, पारिश्रमिक की मांग करता है तो, कतई न दें, बल्कि दूरभाष नम्बर 9454402485 एवं ई-मेल aco-aligarh@up.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाएगा। थाना एंटी करप्शन नवीन पुलिस लाइन छेरत में प्रभारी निरीक्षक समेत 01 निरीक्षक एवं 08 आरक्षी कार्यरत हैं। जनपद एटा में मार्च 2023 में 10 हजार रूपये की रिश्वत मांगे जाने की शिकायत प्राप्त होने पर वाट-माप निरीक्षक को रंगे हाथों पकड़ा जा चुका है। मामला पंजीकृत कर जेल भेजा गया है, विधिक प्रक्रिया प्रचलन में है।
विज्ञापन