{"_id":"5ea57cba8ebc3e90955a68db","slug":"another-corona-positive-in-aligarh-city-office-news-ali2322198149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः धौर्रा माफी का बीमार बुजुर्ग कोरोना वायरस से संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः धौर्रा माफी का बीमार बुजुर्ग कोरोना वायरस से संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील किया गली की रास्ता।
- फोटो : CITY OFFICE
क्वार्सी थाना क्षेत्र के धौर्रा माफी का एक 63 वर्षीय बीमार बुजुर्ग कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। वह दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में उपचार कराने गया था। वहीं से उसकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। धौर्रा माफी में संक्रमण का यह दूसरा मामला है। इससे पहले वहां जेएन मेडिकल कॉलेज की एक महिला चिकित्सक संक्रमित पाई गई थी। धौर्रा माफी निवासी व्यक्ति हार्ट व सांस की बीमारी से पीड़ित है। वह एनेमिक भी है।
गत दिनों जेएन मेडिकल कॉलेज से उसे दिल्ली रेफर किया गया था। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में नमूना जांच के लिए लेकर मरीज को वापस भेज दिया गया था। शनिवार देर रात्रि में राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल से उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बुजुर्ग के संक्रमित होने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि मरीज का उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मरीज के परिजनों के स्वाब का आज नमूना लिया जाएगा।
नए मरीज के सामने आने से जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 12 तक पहुंच गई है। इसमें से उस्मानपाड़ा निवासी एक बुजुर्ग बीमार मरीज की मौत हो चुकी है जबकि एक जमाती युवक 16 दिन आइसोलेशन वार्ड में रहने के बाद संक्रमण मुक्त होकर अपने गृह जनपद फिरोजाबाद जा चुका है।