{"_id":"6351a57bd1b47d26c32c7d3a","slug":"another-bail-granted-in-teacher-leader-guddu-master-murder-case-city-office-news-ali303122240","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक नेता गुड्डू मास्टर हत्याकांड में एक और जमानत मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक नेता गुड्डू मास्टर हत्याकांड में एक और जमानत मंजूर
विज्ञापन
अकराबाद के गांव नगरिया पट्टी चाहरम की प्रधानी की रंजिश के चर्चित शिक्षक नेता गुड्डू मास्टर हत्याकांड में एक और आरोपी की जमानत हाईकोर्ट से मंजूर हो गई है। इस तरह इस हत्याकांड में अब सिर्फ एक आरोपी की जमानत होना शेष है।
यह जानकारी देते हुए बचाव पक्ष के अधिवक्ता असीम गुप्ता ने बताया कि 19 दिसंबर 2016 को छर्रा अड्डा पुल पर वर्तमान में धनीपुर मंडी इलाके में रहने वाले जितेंद्र उर्फ गुड्डू मास्टर की हत्या की गई थी। इस हत्या में गांव के ही नीर प्रकाश उर्फ नीरू टाइगर, मुकेश प्रधान, नीरू के चाचा डा.एके सिंह के बेटे संकेत व निशांत और दो अन्य रामू व प्रमोद जेल गए थे।
इनमें से अब तक मुकेश प्रधान, रामू व प्रमोद की रिहाई जमानत के बाद हो चुकी है। नीरू की जमानत हो चुकी है। मगर अन्य मुकदमों के कारण रिहाईनहीं हुई। वहीं अब निशांत की भी हाईकोर्ट से जमानत मंजूर कर ली गई है।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व प्रधानपति रहे गुड्डू व नीरू पक्ष में प्रधानी को लेकर रंजिश शुरू हुई। इस रंजिश में पहले गुड्डू पर डा.एके सिंह पर हमले का आरोप लगा। इसके बाद गांव में कई हत्याएं हुईं। इस हत्या का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।