फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Another arrested in cyber fraud from AMU professor

एएमयू प्रोफेसर से साइबर ठगी में एक और गिरफ्तार

Thu, 26 Aug 2021 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Another arrested in cyber fraud from AMU professor
लड़की की फेक फेसबुक आईडी बनाकर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एक और शातिर सदस्य साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जयपुर राजस्थान का रहने वाला है। इसके तीन साथी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस गिरोह ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक शिक्षक के साथ भी साइबर ठगी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

साइबर थाने के प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 19 मई 2021 को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने सूचना दी थी कि कुछ साइबर ठगी करने वाले फर्जी तरीके से वीडियो कॉल से बनी वीडियो के माध्यम से उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। अब तक यह ठगी करने वाले तीन लाख 13 हजार रुपये ठग चुके हैं।
विज्ञापन

अब और पैसों की मांग कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान पाया कि यह सब कारनामा झांसी से अंजाम दिया गया है। जून माह में पुलिस तीन आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने 15 जून को अशफाक खान, मोहम्मद जावेद खान और मोहम्मद शोएब को झांसी से गिरफ्तार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय उनका एक साथी फरार था। अब आकर उनके गैंग के चौथे साथी जयपुर विवेक विहार कॉलोनी हनुमान मंदिर के पीछे विजयपुरा सुमेल के संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से मोबाइल के अलावा कई एटीएम कार्ड, पहचान पत्र आदि बरामद हुए हैं।
इस तरह करते थे ब्लैकमेल
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लड़की के नाम से एक फर्जी सोशल मीडिया की आईडी बनाते थे। उस पर एक न्यूड फोटो लगाते थे। उसी सोशल मीडिया की आईडी से वह व्हाट्सएप चैटिंग करते थे और वीडियो कॉल करते थे। वीडियो कॉल के दौरान वह न्यूड वीडियो को प्ले कर दिया करते थे।
दूसरी ओर कॉलर को भी वह न्यूड होने के लिए कह दिया करते थे। इस तरह वह इस पूरे वीडियो को बना लिया करते थे। बाद में स्वयं को सोशल मीडिया का मैनेजर, अधिकारी, भारतीय टेरिटरी का हेड आदि बता कर इस वीडियो के वायरल हो जाने के संबंध में डराते थे। इ
सके एवज में खाते में पैसा डालने के लिए कहते थे। इस तरह घटना को अंजाम देते थे। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षक के साथ भी इन लोगों ने यही किया। इसके अलावा कई प्रांतों में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है।
अलवर से करते थे ऑपरेट, प्रोवाइड कराता था एकाउंट
इससे पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि ये लोग पूर्व में पकड़े गए झांसी वाले गैंग को एकाउंट प्रोवाइड कराने का काम करते थे। इनका पूरा गैंग राजस्थान के अलवर से ऑपरेट होता है। यह भी खाते प्रोवाइड कराता था।

फिर उन खातों में मोवीक्यू एकाउंट के जरिये रुपये मंगाए जाते थे। उन रुपयों को एटीएम के जरिये निकालकर आपस में बांटा जाता था। इसे पूछताछ में अलवर के ही दो अन्य लोगों के नाम बताए हैं, जिनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। जिनमें असलम व रऊफ के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed