{"_id":"68389946d798dbb2570cf1ce","slug":"another-accused-arrested-in-attack-on-meat-traders-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट व्यापारियों पर हमला: एक और आरोपी दबोचा, चार पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल, कई लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट व्यापारियों पर हमला: एक और आरोपी दबोचा, चार पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल, कई लोग हिरासत में
Fri, 30 May 2025 03:59 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 30 May 2025 03:59 AM IST
सार
एसपी देहात कहते हैं कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। किसी को भी बिना पहचान के नहीं बुलाया जा रहा। बवाल में शामिल आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी टीमों द्वारा लगातार लोगों की पहचान के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के अलहदादपुर में हुए बवाल के मामले में पुलिस स्तर से अब तक चार आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। वहीं 29 मई को इस मामले में एक और आरोपी को दबोच लिया गया। उससे देर शाम तक पूछताछ जारी थी। संकेत हैं कि 30 मई को उसे जेल भेजा जाएगा। वहीं पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
एसपी देहात कहते हैं कि आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। किसी को भी बिना पहचान के नहीं बुलाया जा रहा। बवाल में शामिल आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी टीमों द्वारा लगातार लोगों की पहचान के प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए बाकायदा सूची बनाई जा रही है। जिस नाम या चेहरे की पहचान हो जाती है, उसको सूची में शामिल कर लिया जाता है। फिर धरपकड़ का प्रयास होता है।
विज्ञापन
इसी प्रयास में कई लोग हिरासत में हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है। कुछ को एक दो दिन में जेल भी भेजा जाएगा। बता दें कि ये घटना 24 मई सुबह की है, जब अलहदादपुर के पास मीट व्यापारियों की गाड़ी रोककर उन पर हमला किया गया था। मामले में अब तक चार को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन