फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anoop Pradhan will be bjp candidate from khair

अलीगढ़ः खैर में भाजपा ने फिर प्रधान पर खेला दांव

Sun, 16 Jan 2022 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Anoop Pradhan will be bjp candidate from khair
खैर से भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान। - फोटो : CITY OFFICE
जाट बहुल खैर विधान सभा क्षेत्र (सुरक्षित) में भाजपा ने फिर अनूप प्रधान वाल्मीकि पर दांव खेला है। यहां का चुनाव दिलचस्प होने की उम्मीद है। अनूप प्रधान भाजपा से युवावस्था से ही जुड़े हुए हैं। 2005 में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। 2010 में रगराना धर्मपुर ग्राम पंचायत के प्रधान निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

2012 में भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष और 2017 में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आए। 2012 के विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे, लेकिन हार गए। 2017 में भाजपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए। करीब 75 हजार मत से बसपा प्रत्याशी को हराया। एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed