{"_id":"6577e0f31b4cdaf7db0ce928","slug":"announcement-of-protest-from-december-14-after-the-arrest-of-the-murderers-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर 14 दिसंबर से धरना-प्रदर्शन का ऐलान, 19 नवंबर को मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर 14 दिसंबर से धरना-प्रदर्शन का ऐलान, 19 नवंबर को मिला था शव
Tue, 12 Dec 2023 09:56 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 12 Dec 2023 09:56 AM IST
सार
मनेंद्र कुमार उर्फ पप्पी का शव 19 नवंवर की सुबह रास्ते में मिला था। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। मृत्यु का कारण अस्पष्ट होने पर डाक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन
ग्राम बहादुरपर में ग्रामीणों को समझाते कोतवाल सुरेन्द्र कुमार पांडेय
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुर निवासी 28 वर्षीय मनेंद्र कुमार उर्फ पप्पी पुत्र राजवीर सिंह के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर 14 दिसंबर से तहसील पर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विदित रहे कि मनेंद्र कुमार उर्फ पप्पी का शव 19 नवंवर की सुबह रास्ते में मिला था। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। मृत्यु का कारण अस्पष्ट होने पर डाक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा। इस घटना के संबंध में बड़े भाई हरिकेश सिंह ने गांव के हरीबाबू, रबिया, अनिल, शंकर व सुभाष पर आरोप लगाया था कि यह लोग उसके छोटे भाई को घर से बुलाकर ले गए थे। इन पर संदेह व्यक्त करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 11 दिसंबर को मृतक की मां व भाई के साथ ग्रामीण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाल सुरेन्द्र कुमार पांडेय, एसएसआई इजहार अहमद व बहादुरपुर चौकी प्रभारी एसआई सोनवीर सिंह साथ पीड़ितों के पास पहुंचे। ग्रामीणों की बात सुनने के उपरांत कोतवाल ने आश्वस्त किया है कि प्रकरण में जांच चल रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को अ्ल्टीमेटम दिया है कि यदि दो दिन में हत्यारोपियों को जेल नहीं भेजा गया तो तहसील पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।