फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Announcement of inauguration of Aligarh exhibition on 1st February after worship

Aligarh Mahotsav: नुमाइश का इंतजार खत्म, मंदिर में पूजन से 1 फरवरी को उद्धाटन की घोषणा, बने सीसी मार्ग

Sun, 28 Jan 2024 05:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Jan 2024 05:36 PM IST
सार

परंपरा के अनुसार अलीगढ़ नुमाइश के उद्घाटन से पहले दरबार हाल में स्थित प्राचीन मंदिर में डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने पूजा-अर्चना की। उनके साथ में सीडीओ, एडीएम सिटी, नुमाइश कमेटी सदस्य ने पूजन किया। डीएम ने नुमाइश मैदान के विभिन्न मार्गों, फुटपाथ, नालियों को पक्का एवं सीसी निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
Announcement of inauguration of Aligarh exhibition on 1st February after worship
दरबार हाल के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह व अन्य - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ की नुमाइश का इंतज़ार खत्म हो गया है। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के अध्यक्ष एवं डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने 28 फरवरी को दरबार हाल स्थित प्राचीन मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर नुमाइश का 1 फरवरी को उद्घाटन कराए जाने की घोषणा की। साथ ही विभिन्न सीसी मार्गो का लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

परंपरा के अनुसार नुमाइश के उद्घाटन से पहले दरबार हाल में स्थित प्राचीन मंदिर में डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने पूजा-अर्चना की। उनके साथ में सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, नुमाइश कमेटी सदस्य पंकज धीरज, विष्णु कुमार बंटी ने पूजन किया। डीएम ने नुमाइश मैदान के विभिन्न मार्गों, फुटपाथ, नालियों को पक्का एवं सीसी निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकार्पण
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि 1 फरवरी को जनपद प्रभारी एवं प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी नुमाइश का शुभारंभ करेंगे। इस बार स्थानीय एवं विभिन्न प्रदेशों से आने वाले दुकानदारों द्वारा बिक्री के लिए रखे गए उत्पादों को देखने, समझने, खरीदने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। पूरे माह चलने वाले सांस्कृतिक एवं विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का केंद्र नुमाइश का अपना प्राचीन एवं गौरवशाली इतिहास है। उन्होंने बताया कि सीसी निर्माण, पक्की नालियों, फुटपाथ से नुमाइश की सौन्दर्य में न सिर्फ निखार आएगा बल्कि साफ सफाई भी ज्यादा रहेगी। स्थाई इफ्रास्ट्रक्चर क्रिएट करने से बार बार होने वाले व्यय से बचा जा सकेगा। 
निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed