फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Announcement of a march to Delhi in protest against the objectionable statement

Aligarh News: आपत्तिजनक बयान के विरोध में दिल्ली तक पदयात्रा का ऐलान

Sat, 27 Dec 2025 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Announcement of a march to Delhi in protest against the objectionable statement
कस्बा के हाथरस रोड स्थित एक फार्म हाउस में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आइएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान की निंदा की गई। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद द्वारा 10 जनवरी को हाथरस से इगलास होते हुए भाजपा मुख्यालय दिल्ली तक पदयात्रा निकाले जाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव देश और सनातन धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिए हैं, लेकिन आज कुछ लोग समाज की बेटियों को अपमानित करने का दुस्साहस कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मध्य प्रदेश में संतोष वर्मा के विरुद्ध एफआइआर तक दर्ज नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि दतिया में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर द्वारा संतोष वर्मा के समर्थन में रैली निकाली गई, जिससे समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने घोषणा की कि राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद द्वारा 10 जनवरी को हाथरस से इगलास होते हुए भाजपा मुख्यालय, दिल्ली तक पदयात्रा निकाली जाएगी। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने पदयात्रा को समर्थन देने की घोषणा की। बैठक में वीरेंद्र प्रधान, मोनू चतुर्वेदी, सचिन शर्मा, गोपाल शर्मा, संतोष शर्मा, दुर्गेश नंबरदार, हेमंत शर्मा, भक्ति दर्शन, अनिल शर्मा, उदित गौड़, संजय दत्त, राहुल शर्मा, मदन शर्मा, सुनीता शर्मा, मनीष, कौशल, गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed