फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Animal smugglers try to hit the car of the legislator

पशु तस्करों ने की विधायक की कार ठोकने की कोशिश

Mon, 31 Jul 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 31 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Animal smugglers try to hit the car of the legislator
आगरा हाईवे पर विधायक अनिल पाराशर द्वारा पकड़े गए भैंसों से लदे ट्रकों के पास लगी भीड़।  - फोटो : अमर उजाला
महानगर के हाईवे बाईपास पर रविवार शाम भाजपा विधायक अनिल पाराशर उस समय बाल-बाल बच गए, जब वह अपनी स्कार्पियो से हाईवे पर चढ़े और सामने से आते पशुओं से लदे ट्रक के चालक ने उनकी कार को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। अंदेशा है कि इस दौरान ट्रक चालक इस दहशत में आ गया कि सामने से अचानक आई भाजपा का झंडा लगी गाड़ी कहीं उसे रोकने की कोशिश तो नहीं कर रही। जब उसमें क्रूरता पूर्वक पशु भरे देखे गए तो उसे विधायक ने रुकवा लिया। इस दौरान पब्लिक की मदद से एक-एक कर छह ट्रक दस मिनट के अंतराल पर पशुओं से लदे रुकवाए गए, जबकि तीन ट्रक भाग जाने में सफल रहे। इन ट्रकों में से 13 लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन


सुरेंद्र नगर स्थित आवास से रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे विधायक अनिल पाराशर शहरी जाम से बचकर सासनी गेट जाने के लिए कमालपुर से हाईवे बाईपास पर चढ़ रहे थे। उनके साथ युवा समाजसेवी नरेंद्र पचौरी आदि भी थे। जैसे ही उनकी गाड़ी हाईवे पर चढ़ी, तभी सामने से एटा की ओर से ट्रकों का काफिला आ रहा था। सबसे आगे चल रहे ट्रक के चालक ने उनकी कार को टक्कर मारने की कोशिश की। मगर विधायक की गाड़ी के ड्राइवर ने सूझ बूझकर परिचय देकर खुद की गाड़ी को बचाया।
विज्ञापन


बाद में जब उसमें पशु देखे तो विधायक का माथा ठनका और गाड़ी को ओवर टेक रुकवाया और उसके पीछे आ रहीं अन्य गाड़ियों को भी पब्लिक की मदद से रुकवा लिया। बाद में एसपी सिटी से हुई वार्ता के बाद गांधीपार्क पुलिस पहुंची और सभी छह ट्रकों को थाने लाया गया। थाने पर गिनती के दौरान 75 पशुओं में से पांच मृत पाए गए। पूछताछ में इन लोगों ने शहर व खुर्जा के निजी स्लाटर हाउसों में पशुओं को ले जाना स्वीकारा। इंस्पेक्टर गांधीपार्क दिनेश चंद्र दुबे के अनुसार सभी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। देर रात शहर विधायक संजीव राजा भी थाने पहुंचे और जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस संरक्षण में हो रही पशु तस्करी: विधायक
रविवार को खुद अपनी आंखों से पशु तस्करी देख विधायक अनिल पाराशर पुलिस कार्यप्रणाली से बेहद खफा हैं। 
उन्होंने कहा कि पशुओं से लदे ट्रक के ड्राइवर ने मेरी गाड़ी में टक्कर मारने की कोशिश का कारण खुद बचकर भागने या तेज गति होने के कारण अचानक सामने आने पर की होगी। ऐसा इत्तेफाक कभी भी किसी के साथ हो सकता है। मगर यह हमारे शहर का दुर्भाग्य है कि खुलेआम दिनदहाड़े इस तरह ठूंस-ठूंसकर पशु तस्करी सड़कों पर हो रही है। पुलिस की पिकैट और डायल-100 की गाड़ियां यह सब देखती रहती हैं। इससे साफ है कि सब कुछ पुलिस संरक्षण में हो रहा है। 

यह भाजपा शासन को बदनाम करने की कोशिश सपा मानसिकता से काम करते आ रहे थानेदार कर रहे हैं। जिन्हें आज तक हटाया नहीं गया है। विधायक ने कहा कि रात में अगर यह सब होता तो समझ में आता है कि पुलिस से बचने की कोशिश है, मगर दिन में तो यह उचित नहीं है। जब भी जहां भी सुनने में आता है कि भाजपाइयों या हिंदुवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने पशु पकड़े।

पैरोकारी को पहुंचे युवक को लिया हिरासत में
इस दौरान हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी संजू बजाज के नेतृत्व में गांधी पार्क थाने पहुंच गए और वह कार्रवाई का जायजा ले रहे थे। तभी ट्रकों को छुड़वाने के लिए अंसार नाम एक व्यक्ति पैरोकारी में थाने पहुंच गया। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। मंच के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उससे पैरोकारी की मना की। आरोप है कि इस दौरान अंसार नामक व्यक्ति ने मंच के पदाधिकारी ललतेश को देख लेने की धमकी दे डाली। पुलिस ने मामला बिगड़ता देख तत्काल पैरोकारी को आए युवक को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया।

मडराक पुलिस ने पकड़े 50 पशु, तीन गिरफ्तार
मडराक थाना प्रभारी संजीव दुबे ने रविवार सुबह एक गाड़ी में कटान के लिए क्रूरता पूर्वक जा रहे 50 पशु पकड़े हैं। उन्होंने आसना चौकी के पास गाड़ी को रोक लिया। इसके अंदर 50 पड्डे बरामद हुए। पुलिस ने गाड़ी में बैठे छोटे निवासी मोहल्ला कलवारी कोतवाली, शईद निवासी मखदूम नगर, शाकिर निवासी बारहबीघा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह राजस्थान की ओर पशुओं को कटान के लिए ले जा रहे थे। 


यह आरोप लगाना नितांत गलत है कि पुलिस संरक्षण में पशुओं की तस्करी हो रही है। क्योंकि लाइसेंस होल्डर स्लॉटर हाउसों में पशु लाए जा रहे हैं। रहा सवाल पुलिस द्वारा पकड़े जाने का तो आज ही मडराक और अकराबाद में पशु तस्कर व पशु चोर पकड़े गए हैं। पूर्व में भी इस तरह की इस तरह की कार्रवाई होती रहीं हैं और आगे भी होती रहेंगी। अगर कोई संलिप्त भी पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। - राजेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed