फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Angry farmers said - action should be taken against OSD

Aligarh News: भड़के किसान बोले-ओएसडी के खिलाफ हो कार्रवाई

Fri, 30 May 2025 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers said - action should be taken against OSD
टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज पर बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में किसानों की महापंचायत हुई। इसमें किसानों ने यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के ओएसडी शैलेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। किसान उन पर अभद्रता करने और धक्का मारने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

यीडा की एसडीएम रेणुका दीक्षित, खैर एसडीएम सुमित सिंह, सीओ वरुण कुमार ने किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों की मांग पर जिला प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। इस पर भड़के किसानों ने आठ जून तक का समय दिया। कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो 9 जून को पुनः पंचायत होगी।
विज्ञापन


भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता संजय प्रधान के साथ अभद्रता की गई है, इसकी जांच शासन तक नहीं पहुंची है। इस पर यीडा की एसडीएम ने कहा कि बीती 22 मई को हुई कार्रवाई नियमानुसार हुई थी, अब किसानों का पक्ष सुना गया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद यीडा के उच्च अधिकारियों द्वारा कार्रवाई तय होगी। भाकियू जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान ने कहा कि कार्रवाई होनी चाहिए। सीओ ने कहा कि पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ है कि ओएसडी ने जान बूझकर धक्का नहीं दिया था। हो सकता है कि भीड़ के कारण गलती से धक्का लग गया हो, जांच जारी हैं। एसडीएम सुमित सिंह ने भी कार्रवाई के लिए आश्वस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि 22 मई को टप्पल क्षेत्र में यीडा के नेतृत्व में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया था। अगले दिन शुक्रवार को यीडा के अधिकारियों पर किसानों से अभद्रता का आरोप लगा था। पंचायत में विजय तालान, मन्नू चौधरी, धर्मेंद्र चौरान, जगदीश यादव अतरौली, मुनीम कंसेरा, राजवीर सिंह जल्दीगढी, राजकुमार खुराना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed