फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anger flares over waterlogging and incomplete construction; road blocked

Aligarh News: जलभराव और अधूरे निर्माण से भड़का गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम

Fri, 14 Aug 2026 02:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Anger flares over waterlogging and incomplete construction; road blocked
दुबे पड़ाव पर जाम लगातीं महिलाएं। - फोटो : photo
वार्ड नंबर-10 की धोबी वाली गली में अधूरे निर्माण और जलभराव से परेशान लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार फूट पड़ा। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने दुबे का पड़ाव पर जाम लगाकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों के मुताबिक गली में करीब एक महीने से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन इसे अधूरा छोड़ दिया गया है। जगह-जगह निर्माण सामग्री और मलबा पड़ा है। बारिश के बाद गली में जलभराव होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। प्रदर्शन के दौरान एक महिला गोद में बच्चे को लेकर सड़क पर बैठी रही। परिजनों का कहना था कि बच्चे को डेंगू है।
विज्ञापन



लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ठेकेदार पर गंदगी हटाने के बजाय उसके ऊपर ही कंकड़ डालने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। इससे लोगों का आक्रोश बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे लोग दुबे का पड़ाव पर एकत्र हुए और अवरोधक लगाकर सड़क पर जाम लगा दिया। नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्रीय पार्षद के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई।

जाम की सूचना पर गांधीपार्क प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों तक मामला पहुंचाने का आश्वासन दिया। पुलिस के समझाने और कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।


क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि 24 घंटे में मलबा हटाकर जलभराव दूर नहीं किया गया और अधूरा निर्माण शुरू नहीं हुआ तो दोबारा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

दुबे का पड़ाव इलाके में निर्माण कार्य में देरी और इसे अधूरा छोड़ने के कारणों की जांच कराई जाएगी। लोगों से जुड़ी समस्याओं का जल्द और प्रभावी समाधान कराया जाएगा, ताकि किसी को परेशानी न हो।
- प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed