{"_id":"692372e468860ff19106e4c4","slug":"anger-expressed-over-the-problem-of-manure-and-destitute-cattle-aligarh-news-c-2-1-ali1021-844283-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खाद और निराश्रित गोवंश की समस्या पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खाद और निराश्रित गोवंश की समस्या पर जताया रोष
विज्ञापन
टप्पल क्षेत्र के गांव मौर में रविवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर पंचायत हुई, जिसमें खाद की समस्या,निराश्रित गोवंश, तहसील प्रशासन की कार्य प्रणाली को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया।
किसान नेताओं ने तहसील प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए कहा कि तहसील में किसानों का कोई भी कार्य समय पर नहीं हो पा रहा है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खतौनी में अंश त्रुटि, नामों में बदलाव और फार्मर रजिस्ट्री का न होना जैसी समस्याओं के चलते किसान दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। रबी की फसल की बुवाई चल रही है, लेकिन समितियों पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध नहीं है। छुट्टा गोवंश फसलों को बर्बाद कर रहे है।
पंचायत को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री, सचिव चौधरी दरियाब सिंह ने संबोधित किया। अध्यक्षता चेतराम नंबरदार ने की व संचालन राजेश कुमार ने किया। केशव शर्मा, राजू शर्मा, अशोक चौधरी, कृष्णपाल चौधरी, साबिर खान, नीले, धन्ना सेठ, जाकिर, नईम, प्रदीप चौधरी, धर्मवीर सिंह, नेत्रपाल, नरसीपाल और इस्लाम आदि मौजूद रहे।