फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Anger among women against public representatives

मामू भांजा प्रकरण: जनप्रतिनिधियों के खिलाफ महिलाओं में गुस्सा, करेंगी आंदोलन

Sat, 29 Jun 2024 05:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Jun 2024 05:18 PM IST
सार

मामू-भांजा इलाके घटना को लेकर महिलाओं में रोष है। जेल भेजे लोगों के परिवारों के लिए भाजपाई जनप्रतिनिधियों की ओर से ठोस कदम न उठाए जाने पर महिलाओं ने 29 जून से ही जनप्रतिनिधियों को चूड़ियां भेंट करना तय किया।

विज्ञापन
Anger among women against public representatives
गौरी पाठक के आवास पर मामू भांजा वाली घटना को लेकर बैठक करती महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के मामू-भांजा इलाके में हुई घटना में दस दिन बाद भी दोनों ओर से सियासी तनातनी जारी है। 28 को सासनी गेट इलाके में महिलाओं की बैठक में हत्या के आरोप में व्यापारियों को जेल भेजने की निंदा की। उनकी रिहाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


सासनी गेट एडीए विकास नगर में अखिल भारत हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष गौरी पाठक के आवास पर बैठक हुई। जिसमें इलाके की सामाजिक रूप से सक्रिय कई महिलाओं ने भाग लिया। यहां बताया गया कि कोई चोरी करने गया था। इस दौरान उसके साथ मारपीट कर दी गई। बाद में उसकी मौत हो गई। अब उसके समर्थन में सियासत कर रहे लोग उसके परिवार को एक करोड़ मुआवजा व नौकरी मांग रहे हैं। कहा कि अगर यह उचित है तो हम भी बेरोजगारों से मांग करते हैं। वे चोरी करें। पिटकर आएं। अगर मर जाएंगे तो हम भी उनके परिवार के लिए मुआवजा मांगेंगे और दिलवाकर रहेंगे।
विज्ञापन


वहीं जो जेल भेजे गए हैं, उनके परिवारों के लिए भाजपाई जनप्रतिनिधियों की ओर से ठोस कदम न उठाए जाने पर महिलाओं ने रोष व्यक्त किया। इसे लेकर संभव हुआ तो 29 जून से ही जनप्रतिनिधियों को चूड़ियां भेंट करना तय किया। सबसे पहले सांसद अगर दिल्ली से लौट आते हैं तो उनके आवास पर जाकर चूड़ियां भेंट की जाएंगी। इस मौके पर मंजू, अलका, प्रतिमा, कुमकुम, आकांक्षा, कल्पना आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सब जो हो रहा है, वह निर्दोष व्यापारी जो जेल गए हैं, उनके खिलाफ हो रहा है। जो गलत है।-सरिता
इस मामले में अब हम लोग समाज की जागृत महिलाओं को एकत्रित कर आंदोलन की रूपरेखा बनाएंगे। -सुनीता
जनप्रतिनिधियों को चूड़ी भेंट करने के आंदोलन से इसकी शुरुआत होगी। संभव हुआ तो शनिवार को ही यह होगा।-सपना
ऐसे तो हमारे समाज के युवा भी चोरी कर सकते हैं। हम भी उनके परिवार के लिए मुआवजा मांग सकते हैं।-शैली


भाजपाई जेल पहुंचे व्यापारियों से मिलने
जेल गए व्यापारियों से मिलने और उनका हाल चाल लेने 28 जून को भाजपाइयों का एक दल जेल पहुंचा। इस दौरान उनसे बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, सुबोध स्वीटी, संजय गोयल, वैभव गौतम, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed