{"_id":"5ee87fde3ad19930984af327","slug":"anamika-case-education-department-will-help-in-police-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनामिका प्रकरण : पुलिस की जांच में मदद करेगा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका प्रकरण : पुलिस की जांच में मदद करेगा शिक्षा विभाग
Tue, 16 Jun 2020 01:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:46 PM IST
सार
- फर्जी शिक्षिका बबली यादव की गिरफ्तारी के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के संदिग्ध कर्मचारियों पर पुलिस की नजर
विज्ञापन
अनामिका शुक्ला प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भले ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिजौली में फर्जी शिक्षिका बबली यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन पुलिस की जांच में बेसिक शिक्षा विभाग मदद करने को तैयार है। वहीं, पुलिस को विभाग के संदिग्ध कर्मचारियों पर नजर है।
विज्ञापन
अनामिका शुक्ला के नाम व शैक्षिक अभिलेखों के सहारे फर्जी तरीके से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिजौली में संविदा पर नौकरी करने वाली बबली यादव को कई दिनों की मशक्कत के बाद शनिवार को थाना पालीमुकीमपुर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बबली की गिरफ्तारी और उसकी बातों के आधार पर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आती है तो शिक्षा विभाग स्वयं भी मामले की जांच करेगा और पुलिस की जांच में मदद भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने अपने स्तर से इस फर्जीवाड़े की जांच शुरू कर दी है और विभाग के कर्मचारियों पर नजर गड़ा दी है। शक अगर हकीकत में बदला तो कई चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। इस संबंध में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा कि विभाग जांच में पुलिस को मदद करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि वह भी चाहते हैं अगर किसी की इस मामले में संलिप्तता है तो उसका राज खुलना चाहिए।