फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   An uncontrolled loader hits a young farmer

Aligarh Road Accident: बेकाबू लोडर वाहन ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर किसान को रौंदते हुए घर में जा घुसा, हुई मौत

Thu, 22 May 2025 06:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 22 May 2025 06:24 PM IST
सार

किसान टिंकू सुबह छह बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान खुर्जा की ओर से आ रहे तेज गति लोडर वाहन ने पहले तो सड़क किनारे खड़ी खाद से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली को टक्कर मारी। इसके बाद टहल रहे टिंकू को रौंदते हुए एक मकान के एक हिस्से में घुस गया।

विज्ञापन
An uncontrolled loader hits a young farmer
मृतक किसान टिंकू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

थाना गभाना क्षेत्र के अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे स्थित बीधानगर गांव में 22 मई सुबह छह बजे के करीब खुर्जा से आ रहा बेकाबू लोडर वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। इसके बाद टहल रहे युवा किसान को रौंद कर एक घर के अंदर घुस गया। हादसे के बाद युवा किसान बीधानगर निवासी टिंकू (24) पुत्र रामप्रकाश की मौत हो गई। 

विज्ञापन


थाना पुलिस ने बताया कि बीधानगर निवासी किसान टिंकू सुबह छह बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान खुर्जा की ओर से आ रहे तेज गति लोडर वाहन ने पहले तो सड़क किनारे खड़ी खाद से लदी ट्रैक्टर ट्राॅली को टक्कर मारी। इसके बाद टहल रहे टिंकू को रौंदते हुए एक मकान के एक हिस्से में घुस गया। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल टिंकू को ग्रामीण उपचार के लिए एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हादसे के बाद पुलिस ने लोडर चालक को हिरासत में और लोडर को कब्जे में ले लिया। लोडर चालक गाजियाबाद निवासी राजेंद्र दिल्ली से प्रयागराज जा रहा था। युवा किसान की मौत की खबर गांव पहुंचते ही रोना बिलखना शुरू हो गया। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। छोटा भाई भी खेतीबाड़ी में हाथ बंटा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed