{"_id":"68624bdc1876c4df3f0bc20b","slug":"an-old-man-and-a-law-student-died-in-two-road-accidents-in-aligarh-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Road Accident: कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत, हादसे में घायल विधि छात्र की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Road Accident: कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत, हादसे में घायल विधि छात्र की गई जान
Mon, 30 Jun 2025 02:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:03 PM IST
सार
अलीगढ़ के गांधीपार्क क्षेत्र में सिंधौली के पास 28 जून को कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। अकराबाद क्षेत्र में पनैठी के पास दुर्घटना में घायल हुए विधि छात्र की 29 जून को मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में दो हादसों के दौरान एक वृद्ध और एक विधि छात्र की मौत हो गई। जिससे दोनों के परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ के गांधीपार्क क्षेत्र में सिंधौली के पास 28 जून को कार की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। हरदुआगंज के गांव महमूदपुर के किसान महावीर सिंह (62) चार बच्चों के पिता थे। 28 जून को वह साइकिल से अलीगढ़ जा रहे थे। सिंधौली के पास पीछे से आ रही कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार चालक कार लेकर भाग गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
दुर्घटना में घायल विधि छात्र की मौत
अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र में पनैठी के पास दुर्घटना में घायल हुए विधि छात्र की 29 जून को मौत हो गई। पनैठी का 20 वर्षीय हिमांशु लॉ की पढ़ाई कर रहा था। चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का हिमांशु 24 जून को घर से टहलने गया था। इस दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गया था। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। रविवार को उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन