फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   An eighth class student of AMU committed suicide by hanging herself

पिता ने की दूसरी शादी: नहीं हो पाती थी बेटी की बात, एएमयू की आठवीं की छात्रा ने की फंदे से लटक कर की सुसाइड

Tue, 17 Feb 2026 09:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 09:14 PM IST
सार

छात्रा के पिता वर्ष 2018 में दूसरी शादी करने के बाद सऊदी अरब में रहने लगे हैं। पिता के अलग रहने और बातचीत न करने के कारण छात्रा काफी समय से मानसिक अवसाद में रहती थी। छात्रा पिछले दो- तीन दिन से बीमार चल रही थी।

विज्ञापन
An eighth class student of AMU committed suicide by hanging herself
खुदकुशी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के धाैर्रा स्थित एसआईजी फ्लैट्स में 17 फरवरी दोपहर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ( एएमयू ) के एबीके स्कूल की आठवीं की छात्रा ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में सामने आया है कि छात्रा के माता-पिता के बीच तलाक हो गया था। इससे वह मानसिक अवसाद में थी। परिजनों के अनुसार छात्रा का मनोचिकित्सक से इलाज भी चल रहा था। 

विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि क्वार्सी क्षेत्र के धौर्रा स्थित एसआईजी फ्लैट्स में छात्रा अपनी मां व दो छोटे भाईयों के साथ किराये पर रहती थी। मां एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। रोजाना की तरह वह 17 फरवरी को स्कूल में पढ़ाने गई थीं। दोनों छोटे बेटे भी स्कूल गए थे। इसी बीच छात्रा ने कमरे की चौखट में लगे कुंदे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर करीब दो बजे पहुंची तो फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर पहुंचने पर बेटी फंदे से लटकी मिली। चीख-पुकार पर पड़ोसी आ गए और उसे फंदे से उतारकर जेएन मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एएमयू के एबीके स्कूल के अधिकारी भी पहुंच गए। 
विज्ञापन


सीओ सर्वम सिंह के अनुसार छात्रा के पिता वर्ष 2018 में दूसरी शादी करने के बाद सऊदी अरब में रहने लगे हैं। पिता के अलग रहने और बातचीत न करने के कारण छात्रा काफी समय से मानसिक अवसाद में रहती थी। छात्रा पिछले दो- तीन दिन से बीमार चल रही थी। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed