फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   An ambulance truck colliding with Corona patients

कोरोना मरीजों को ला रही एंबुलेंस की ट्रक से भिड़ंत

Sat, 01 Aug 2020 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
An ambulance truck colliding with Corona patients
जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल। - फोटो : CITY OFFICE
जवां थाना क्षेत्र के गांव से कोरोना संक्रमित मरीजों को शहर ला रही एक एंबुलेंस शुक्रवार देर रात को आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। घटना में चालक व टेक्नीशियन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों जेएन मेडिकल कालेज में वेंटिलेटर पर रखा गया है। मरीज को यहीं कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एम्बुलेंस 108 व 102 के नोडल ऑफिसर गिरीश पुरोहित ने बताया कि 108 एंबुलेंस जवां के एक गांव से कोरोना संक्रमित मरीज को शहर लेकर आ रही थी। तभी रास्ते में आगे चल रहे एक ट्रक के चालक ने अचानक से ब्रेक मार दी। इससे एंबुलेंस उसमें पीछे की तरफ जा घुसी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दूसरी एंबुलेंस के लिए फोन किया। यहां से दूसरी एंबुलेंस भेजकर घायलों व कोरोना मरीज को जेएन मेडिकल कालेज लाया गया। घायल टेक्नीशियन का नाम रंजीत व चालक का नाम सुनील बताया जा रहा है। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर है। उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। कोरोना मरीज पूरी तरह से सुरक्षित है। उसको कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। इधर, इंस्पेक्टर जवां ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उसके ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed