{"_id":"67781f2b220bea6ad503cc6b","slug":"an-accused-of-molesting-girl-students-was-sent-to-jail-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छात्राओं से छेड़खानी के एक आरोपी को भेजा जेल, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छात्राओं से छेड़खानी के एक आरोपी को भेजा जेल, दूसरे की तलाश जारी
Fri, 03 Jan 2025 11:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:02 PM IST
सार
चंडौस कोतवाली के एक गांव निवासी 14 वर्षीय तीन छात्राएं कस्बे के गांधी इंटर काॅलेज में कक्षा-9 में पढ़ने गईं थीं। देर से पहुंचने पर कॉलेज का गेट बंद हो गया तो तीनों सुबह 11 बजे के करीब वापस गांव जाने लगीं। इसी दौरान कस्बा निवासी एक समुदाय के दो युवक बाइक से उनका पीछा करने लगे।
विज्ञापन
आरोपी भेजा जेल
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कॉलेज से घर जा रहीं तीन छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के मामले में पकड़े गए एक आरोपी को 3 जनवरी को पुलिस ने जेल भेज दिया, दूसरा आरोपी अभी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
इस प्रकरण में 2 जनवरी को कोतवाली में चार घंटे तक हुए हंगामे के बाद सीओ गभाना संजीव कुमार तोमर ने आरोपी फरमान पुत्र अकरम निवासी कसेरू मोड़ को गिरफ्तार कराया था। छात्रा की तहरीर पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 3 जनवरी को फरमान को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। दूसरे आरोपी अफसर पुत्र नवाब की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि 2 जनवरी को चंडौस कोतवाली के एक गांव निवासी 14 वर्षीय तीन छात्राएं कस्बे के गांधी इंटर काॅलेज में कक्षा-9 में पढ़ने गईं थीं। देर से पहुंचने पर कॉलेज का गेट बंद हो गया तो तीनों सुबह 11 बजे के करीब वापस गांव जाने लगीं। इसी दौरान कस्बा निवासी एक समुदाय के दो युवक बाइक से उनका पीछा करने लगे। कस्बे के बाहर गांव के रास्ते पर तीनों छात्राओं के साथ छेड़खानी करने के साथ उन पर फूल फेंकने लगे।
विज्ञापन
छात्राओं ने इसका विरोध किया। अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। गुस्साए परिजन व आसपास के हिंदू समाज के लोग चंडौस कोतवाली पहुंच गए। छेड़खानी करने वाले दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। चार घंटे तक कोतवाली में हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा।