फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Vice Chancellor should focus on children's education, don't give fatwas: MP

एएमयू कुलपति बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें, फतवे न दें

Sat, 17 Sep 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:19 AM IST
सार

अमुटा चुनाव रद्द करने के मामले में सांसद सतीश गौतम ने कहा कि कुलपति प्रो. तारिक मंसूर कैंपस में बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। चूंकि, हिंदू महिला निर्विरोध चुनाव जीती थी, इसलिए चुनाव रद्द किया गया है। अमुटा को लेकर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि एएमयू कैंपस में छात्रों को अच्छी शिक्षा मिले, कुलपति इस बात का ध्यान रखें।

विज्ञापन
AMU Vice Chancellor should focus on children's education, don't give fatwas: MP
सांसद सतीश गौतम

विस्तार

अमुटा चुनाव रद्द करने के मामले में सांसद सतीश गौतम ने कहा कि कुलपति प्रो. तारिक मंसूर कैंपस में बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। फतवे न दें। उनका छोटे छोटे विषयों में दखल देना उचित नहीं लगता। चूंकि, हिंदू महिला निर्विरोध चुनाव जीती थी, इसलिए चुनाव रद्द किया गया है। यह मानसिकता को दर्शाता है। यह शोभा नहीं देता है।
विज्ञापन

अमुटा को लेकर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि एएमयू कैंपस में छात्रों को अच्छी शिक्षा मिले, कुलपति इस बात का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि हमारी ईश्वर से इतनी कामना है कि ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे और वे विश्वविद्यालय को बेहतर ढंग से चलाने पर ध्यान दें। छोटी-छोटी बातों में खुद को शामिल कर कुलपति अपने पद की गरिमा न गिराएं। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि चुनाव रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण है। एएमयू द्वारा किसी के अधिकारों का हनन करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि एएमयू के लोगों की अभी अपनी मानसिकता बदलने में समय लगेगा। महिला और पुरुष का भेदभाव खत्म होने में समय लगेगा। सांसद ने कहा कि अभी कुछ दिन बाद एएमयू में जब एससी-एसटी आरक्षण लागू होगा, तब विश्वविद्यलाय में और भी बदलाव नजर आएंगे। मैं खुद कुलपति से इस विषय पर बात करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed