फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Vice Chancellor said that Lok Adalat is a good medium for dispute resolution

एएमयू कुलपति ने कहा विवाद समाधान का अच्छा माध्यम लोक अदालत

Mon, 13 Jul 2020 07:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
AMU Vice Chancellor said that Lok Adalat is a good medium for dispute resolution
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विधि विभाग में लॉ सोसायटी की ओर से पहला अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का विषय वैकल्पिक विवाद समाधान द्वारा न्याय का भूमंडलीकरण था। इस सम्मेलन में अमेरिका, ब्राजील, इंडोनेशिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और वैकल्पिक समाधान के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप से परिचित कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि वैकल्पिक विवाद समाधान बिना मुकदमेबाजी के मतभेद के सुलझाने के सिद्धांत पर आधारित है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण लोक अदालत है, जहां बहुत कम समय में विवादों का समाधान किया जा सकता है। कार्यक्रम में मीडियेशन सेंटर इंडोनेशिया के डायरेक्टर फहमी शाहब ने कहा कि मीडिया का दायित्व होता है कि वह पार्टी के मुद्दों को समझे और उन्हें समझाने में मदद करें। इरम माजिद ने कहा कि वैकल्पिक विवाद समाधान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आप पूरे विश्व में कहीं भी लागू कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लॉ फैकल्टी के डीन प्रो. शकील समदानी ने कहा कि यह व्यवस्था भारत में किसी न किसी रूप में प्राचीन काल से प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed