फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   amu tax matter will reached at nagar vikas mantralay

एएमयू के टैक्स बकाए का मामला नगर विकास मंत्रालय पहुंच सकता है

Thu, 07 Jan 2021 12:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
amu tax matter will reached at nagar vikas mantralay
हाउस टैक्स बकाए को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। जिसके बाद संकेत मिल रहे हैं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय प्रदेश के नगर विकास मंत्रालय को इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कह सकता है। कहा जा रहा है कि इसके लिए मंत्रालय ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर उसका 14 करोड़ रुपये बकाया है। इसके चलते नगर निगम ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में संचालित होने वाला खाता भी सीज कर दिया है। जिसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने इस कार्रवाई पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा था कि यह मामला उच्च न्यायालय से लेकर स्थानीय अदालत तक में विचाराधीन है।
विज्ञापन

जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं कि नगर निगम के नलकूप अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में लगे हुए हैं। इनका किराया और बिजली का खर्चा अब तक 9 करोड़ रुपये हो चुका है, जो नगर निगम ने नहीं दिया है। इसके अलावा नगर निगम ने जिन मदों में टैक्स का निर्धारण किया है वह भवन कर मुक्त हैं। इन सभी के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ साथ यूजीसी को पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed