{"_id":"6aa5bf977fca80fb2007c913","slug":"amu-students-take-to-the-streets-angry-over-poor-quality-food-aligarh-news-c-2-1-ali1027-1065704-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खाने में खराबी पर गुस्सा, सड़क पर उतरे एएमयू छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खाने में खराबी पर गुस्सा, सड़क पर उतरे एएमयू छात्र
विज्ञापन
मेस की थाली में कभी अधपके चावल तो कभी खराब सब्जी...शिकायतें भी लगातार, लेकिन व्यवस्था जस की तस। शनिवार रात इसी नाराजगी में एएमयू के सर सैयद हॉल नॉर्थ के छात्र सड़क पर उतर आए। रात करीब 10:30 बजे छात्र वीसी आवास के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
छात्रों का कहना है कि करीब डेढ़ महीने से मेस के खाने की गुणवत्ता और मात्रा के बारे में शिकायतें की जा रही हैं। कभी चावल अधपके मिलते हैं तो कभी सब्जी खराब होने की शिकायत सामने आती है। छात्रों ने खाने में कीड़े मिलने का आरोप भी लगाया। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
छात्र नेता अनस ने कहा कि प्रोवोस्ट, वार्डन और डाइनिंग इंचार्ज को कई बार लिखित शिकायत दी गई। हर बार सुधार का भरोसा मिला, लेकिन छात्रों के मुताबिक मेस की व्यवस्था में बदलाव नहीं हुआ। पूरी फीस लेने के बावजूद भोजन की मात्रा भी पर्याप्त नहीं दी जा रही है। खराब खाने से विद्यार्थियों के बीमार पड़ने का डर भी छात्रों ने जताया। उनका दावा है कि कुछ विद्यार्थियों को पेट दर्द और फूड प्वाइजनिंग जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
धरने पर बैठे छात्रों ने मेस की पूरी व्यवस्था की जांच के लिए अलग कमेटी बनाने, मेन्यू और भोजन की गुणवत्ता की रोजाना निगरानी कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर प्रॉक्टोरियल टीम भी वीसी आवास पहुंची और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।