फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students sued for shouting pakistan slogans

पाकिस्तान का राग अलापने वाले एएमयू छात्रों पर मुकदमा

Thu, 28 May 2020 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अतरौली (अलीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, अतरौली (अलीगढ़) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 May 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
AMU students sued for shouting pakistan slogans
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कथित छात्रों के पाकिस्तान प्रेम पर अखंड भारत हिंदू सेना के अध्यक्ष की ओर से अतरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


अतरौली के गांव काजिमबाद निवासी अखंड भारत हिंदू सेना के अध्यक्ष दीपक शर्मा आजाद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कथित छात्रों द्वारा पाकिस्तान को अपना देश बताने पर कठोर कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


भारत के अंदर पनप रहे पाकिस्तान प्रेम से करोड़ों भारतीयों की भावनाएं आहत करने का कार्य अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र बताए जाने वाले शेख अरफात, आशिफ रसूल भट्ट जैसे युवकों द्वारा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन युवकों ने भारत के अभिन्न अंग कश्मीर को पाकिस्तान में जोड़ने की पेशबंदी की। पाकिस्तान की ईद मनाने की इच्छा व्यक्त करते हुए भारतीय मुस्लिमों का ध्रुवीकरण करने का प्रयास किया गया। 

ऐसे लोग भारत की अस्मिता को तार-तार करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन अति शीघ्र ऐसे लोगों को जेल भेजे ताकि अन्य कोई देश विरोधी बात न कर सके। दीपक शर्मा आजाद ने कहा देश के खिलाफ बोलने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed