{"_id":"57815a4f4f1c1bdf1e7fa041","slug":"amu-students-racing-car-will-run-in-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में दौड़ेगी एएमयू छात्रों की रेसिंग कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंदन में दौड़ेगी एएमयू छात्रों की रेसिंग कार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू के विभिन्न विभागों के छात्रों ने देश और दुनिया में अपनी उपलब्धियों से विवि का नाम रोशन किया है। एएमयू के इंजीनियरिंग के 25 छात्रों ने मिलकर एक रेसिंग कार तैयार की है।
यह रेसिंग कार आगामी 14 से 17 जुलाई को इंग्लैंड के लंदन स्थित सिल्वर स्टोन सर्किट में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय रेसिंग प्रतियोगिता में शामिल होगी। इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों की चार टीमें शामिल हो रही हैं। इनमें से एक टीम एएमयू की भी है। कार का डिजायन छात्रों ने स्वयं तैयार किया है।
कार में होंडा सीवीआर 250 सीसी का इंजन लगाया गया है। पुर्जे जर्मनी और अमेरिका से मंगाए गए हैं और कार की बाडी कार्बन फाइबर से तैयार की गई है, जोकि रेसिंग कार के लिए पूरी तरह अनुकूल है। यह कार 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। गत वर्ष भारत में आयोजित फार्मूला स्टूडेंट्स इंडिया में प्रोत्साहन मिलने के बाद छात्रों को उम्मीद है कि यह कार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एएमयू के लिए सम्मान हासिल करेगी। कार के निर्माण में करीब 25 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
छात्रों की टीम में अर्पित उपाध्याय, आयुश मित्तल, अंचल वार्ष्णेय, मेहुल वार्ष्णेय, इरफान खान, हानी फारूखी, मृदल शर्मा, मो. फराज, शारिक किदवई, आसिम नूर, फैजान अनवर, हमजा खान, असनाल रिजवी, काशिफ जफर, सैयद फराज, फराज अहमद, सागर वार्ष्णेय, अरीब महमूद, वामिक हाशमी और अमन अग्रवाल शामिल हैं।
एएमयू की श्वेता गुप्ता ने शोध पत्र प्रस्तुत किया
एएमयू के एग्रीकल्चर इकोनोमिक्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट विभाग में शोध छात्रा श्वेता गुप्ता ने डेनमार्क के आरहुस में आयोजित एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में भाग लिया। उन्होंने पशु उत्पाद के सेक्टर द्वारा खाद्य पोषण सुरक्षा पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। श्वेता गुप्ता को इस कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी थी।