{"_id":"64b980b1ae647d26ee029864","slug":"amu-students-protest-over-manipur-incident-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: मणिपुर की घटना पर एएमयू छात्रों का प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: मणिपुर की घटना पर एएमयू छात्रों का प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
Fri, 21 Jul 2023 01:01 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:01 AM IST
सार
एएमयू छात्रों ने कहा कि 4 मई 2023 को मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। घटना के बाद वीडियो वायरल हो गया। इस घटना की गहन जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
एएमयू में मार्च निकालते एएमयू छात्र नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मणिपुर में अमानवीय घटना के विरोध में एएमयू के छात्रों ने प्रदर्शन किया। लाइब्रेरी कैंटीन से एकत्र होकर छात्र बाब-ए-सैयद तक आए। छात्रों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रॉक्टोरियल टीम को सौंपा।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि 4 मई 2023 को मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। महिलाओं को नग्न करके घुमाया गया और सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए खेत में ले जाया गया।घटना के बाद वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि इस शर्मनाक घटना की गहन जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आदिवासी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।