फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU students protest

कट ऑफ लिस्ट में अनियमितता का आरोप, सैंटनरी गेट बंद कर एएमयू छात्रों का प्रदर्शन

Sat, 30 Jan 2021 01:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
AMU students protest
एएमयू चुंगी पर सैंटनरी गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन करते एएमयू छात्र। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पीएचडी सहित अन्य पाठ्यक्रमों की जारी कट ऑफ लिस्ट में अनियमितता का आरोप लगाते हुए शुक्रवार की रात एएमयू छात्रों ने पुरानी चुंगी स्थित सैंटनरी गेट को बंद कर दिया। विरोध प्रदर्शन के साथ ही धरना भी शुरू कर दिया, जिससे विवि प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंची प्रॉक्टर टीम ने समझाने की कोशिश की। लेकिन बाद में कुलपति के आश्वासन पर छात्र माने। इसके बाद गेट खोल दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात कुछ छात्र पुरानी चुंगी पर सैंटनरी गेट पर पहुंच गए और उसे बंद कर दिया। यह पहला मौका है, जब सैंटनरी गेट को बंद कर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया है। सूचना पर विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर टीम मौके पर पहुंच गई। छात्रों का कहना था कि प्रवेश परीक्षा में जो कट ऑफ लिस्ट जारी की गई है, उसमें कुछ छात्र ऐसे हैं, जिनका नाम यूनिवर्सिटी एंप्लाई श्रेणी में है और सामान्य सूची में भी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ऐसे छात्रों को सामान्य सूची के आधार पर प्रवेश दे रहा है जिससे कि यूनिवर्सिटी एंप्लाई श्रेणी के अधिक से अधिक छात्रों को प्रवेश दिया जा सके। यह सामान्य श्रेणी के छात्रों के साथ नाइंसाफी है। छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर प्रॉक्टर टीम ने उनको समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्र नहीं माने।
विज्ञापन

बाद में छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिलने गया। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने छात्रों की इस समस्या को कंट्रोल कार्यालय को भेज दिया है और निर्देश दिए हैं कि इसका तत्काल समाधान किया जाए। इसके बाद देर रात कंट्रोलर अपने कार्यालय आए, वहीं पर छात्रों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने पहुंचा। कंट्रोलर ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी जिससे सामान्य श्रेणी के छात्रों के हित पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। शुक्रवार देर रात पुरानी चुंगी स्थित गेट को खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि गत वर्ष के प्रवेश परीक्षा के नियमों और मौजूदा प्रवेश परीक्षा में कुछ बदलाव किए गए थे। जिसको लेकर छात्रों में कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। सारे नियमों और प्रावधानों को स्पष्ट करने के लिए छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कंट्रोलर कार्यालय गया। छात्रों को पूरी तरह संतुष्ट किया गया है। उनके हित में सकारात्मक फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed